{"_id":"6672dd52e26c39c31900b399","slug":"the-hundred-big-revelation-of-mcc-chief-said-five-ipl-teams-are-interested-in-buying-stake-in-this-club-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Hundred: एमसीसी के प्रमुख का बड़ा खुलासा, बोले- पांच आईपीएल टीमें इस क्लब में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Hundred: एमसीसी के प्रमुख का बड़ा खुलासा, बोले- पांच आईपीएल टीमें इस क्लब में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक
Wed, 19 Jun 2024 07:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:00 PM IST
सार
निकोलस ने यह खुलासा एमसीसी सीईओ गाय लैवेंडर के सदस्यों को हाल में लिखे पत्र के हवाले से किया है जिसमें उन्होंने स्पिरिट टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की पेशकश पर स्वीकृति मांगी है।
विज्ञापन
आईपीएल और द हंड्रेड की ट्रॉफी
- फोटो : IPL/The Hundred
विस्तार
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष मार्क निकोलस ने खुलासा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग की पांच टीमों ने ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली लार्ड्स स्थित टीम लंदन स्पिरिट में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है। अनुभवी कमेंटेटर और लेखक निकोलस इस अक्टूबर से स्पिरिट के चेयरमैन का पद संभालने वाले हैं।
निकोलस ने यह खुलासा एमसीसी सीईओ गाय लैवेंडर के सदस्यों को हाल में लिखे पत्र के हवाले से किया है जिसमें उन्होंने स्पिरिट टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की पेशकश पर स्वीकृति मांगी है।
उन्होंने हालांकि खुलासा नहीं किया कि किन आईपीएल टीमों ने हिस्सेदारी खरीदने में इच्छा जताई है। बोली प्रक्रिया के बाद हिस्सेदारों को अंतिम रूप दिया जाएगा जबकि बाकी 51 प्रतिशत फ्रेंचाइजी के पास रहेगा। निकोलस ने पांच जुलाई को लॉर्ड्स में पहली ‘विश्व क्रिकेट कनेक्ट्स’ संगोष्ठी के उद्घाटन की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हम इस फ्रेंचाइजी (स्पिरिट) की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी की ईसीबी की पेशकश को स्वीकार करने के लिए मतदान कर रहे हैं। हम हमेशा सदस्यों का क्लब बने रहेंगे।’’
विज्ञापन
संगोष्ठी में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह, निवर्तमान भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ-साथ कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।