फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   the ball of the century by shane warne in 1993

क्रिकेट की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' जिसे देख अंपायर भी दंग रह गया

Thu, 04 Jun 2015 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Jun 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
the ball of the century by shane warne in 1993

आज से 22 साल पहले क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसी अद्भुत गेंद डाली गई जिसे बॉल ऑफ द सेंचुरी मान लिया गया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के फिरकी गेंदबाजी के जादूगर कहे जाने वाले शेन वॉर्न को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के फलक पर आए अभी डेढ़ साल ही हुए थे और अपनी पहचान बनाने में जुटे थे।

उनके शुरुआती करियर का सबसे बेहतरीन पल उस समय आया जब मई 1993 में वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ एशेज सीरीज खेलने इंग्लैंड का दौरा करने पहुंचे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दौरे पर 6 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेजी गई।
विज्ञापन


लेकिन इसी सीरीज के पहले मैच में ही बॉल ऑफ द सेंचुरी गेंद डाली गई। बॉल ऑफ द सेंचुरी को गेटिंग बॉल या दैट बॉल भी कहा गया। मैनचेस्टर में सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शेन वॉर्न ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान अपने पहले ही स्पेल की पहली ही गेंद पर ऐसी गेंद डाली जो क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसी गेंद रही जिस पर आउट होने के बाद बल्लेबाज क्रीज पर डटा रहा और उसे उम्मीद थी कि अंपायर उन्हें नॉटआउट करार देगा। लेकिन इस गेंद से हतप्रभ अंपायर भी कुछ नहीं बोल सका और महान बल्लेबाल माइक गेटिंग को पवेलियन लौटना पड़ा।

कैसी रही वो ऐतिहासि‌क गेंद, देखें यह शानदार वीडियो

the ball of the century by shane warne in 1993

शेन वॉर्न ने इंग्लैंड के महान बल्लेबाज माइक गेटिंग को अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। गेटिंग चार रन पर खेल रहे थे और वॉर्न का सामना करने को तैयार थे।

एशेज सीरीज की अपनी पहली गेंद पर दाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज वॉर्न ने दाएं हाथ के बल्लेबाज गेटिंग को लेग की दिशा में गेंद डाली। यह गेंद लेफ्ट लेग फारवर्ड दिशा में बाहर जाती दिखी और बल्लेबाज ने इस छोड़ना बेहतर समझा क्योंकि वह किसी भी दिशा में विकेट की तरफ स्टंप्स से टकराती नहीं दिख रही थी।

लेकिन बल्लेबाज के पैर से काफी दूर गिरी गेंद ने अचानक टर्न लिया और ऑफ स्टंप की ओर आते हुए पहले विकेट की बाहरी छोर को छूते हुए स्टंप्स को बिखेर दिया।

आउट होने के बाद माइक गेटिंग को इस तरह से आउट होने पर विश्वास नहीं हुआ। अंपायर की ओर उन्होंने देखा और आउट का इशारा पाकर वह पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed