{"_id":"59577e334f1c1bdd3a8b4c75","slug":"the-australian-cricketers-are-planning-to-boycott-australia-a-s-tour-to-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीकी दौरे का बॉयकॉट कर सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीकी दौरे का बॉयकॉट कर सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
Amarujala.com- Presented By: नवीन चौहान
Updated Sat, 01 Jul 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
स्
- फोटो : icc
क्रिकेट ऑस्ट्रलिया में उठा कॉन्ट्रैक्ट विवाद थमने का नाम हीं नहीं ले रहा है। इस विवाद की गाज ऑस्ट्रेलियाई-ए टीम के इस माह के अंत में होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भी पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इस दौरे को बॉयकाट करने की योजना बना रहे हैं। रविवार को सिडनी में होने वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक में इस बारे में फैसला लिया जा सकता है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड और प्लेयर्स यूनियन के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। लेकिन ३० जुलाई तक एक नए एमओयू पर सहमति बन गई। इस वजह से २०० ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलहाल बेरोजगार हैं। ऐसे में कंगारू टीम के आगामी दौरों पर खतरे की तलवार लटक रही है जिसमें दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ-साथ ऐशेज सीरीज भी शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज जोश होजलवुड ने कहा कि सैलरी निगोशिएन पर बातचीत टूट गई लेकिन हम वो सब कुछ करेंगे जो हमें करना चाहिए। सोमवार को यूनियन की बैठक में इस संबंध में विस्तृत चर्चा होगी। जिसमें दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए खिलाड़ियों की उपलब्धता भी बातचीत का विषय होगा।