{"_id":"61c21c4571df81657e6a1b89","slug":"the-ashes-ponting-raised-questions-on-root-s-captaincy-said-england-team-is-repeating-old-mistakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Ashes: पोंटिंग ने रूट की कप्तानी पर उठाए सवाल, कहा- पुरानी गलतियों को दोहरा रही है इंग्लैंड की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Ashes: पोंटिंग ने रूट की कप्तानी पर उठाए सवाल, कहा- पुरानी गलतियों को दोहरा रही है इंग्लैंड की टीम
Tue, 21 Dec 2021 11:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:56 PM IST
सार
दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया से 275 रन से गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है। मैच के बाद रूट ने पहली पारी में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे अपने गेंदबाजों की आलोचना की थी।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा एशेज शृंखला में इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार के बाद गेंदबाजों की आलोचना करने पर जो रूट की निंदा की और कहा कि कप्तान के रूप में यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि रणनीति को मैदान में उतारा जा सके।
दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया से 275 रन से गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है। मैच के बाद रूट ने पहली पारी में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे अपने गेंदबाजों की आलोचना की थी।
पोंटिंग ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा- यह बयान आश्चर्यचकित करने वाला है। गेंदबाजों को बदलाव करने के लिए कहने का काम किसका है? फिर आप कप्तान क्यों हैं? अगर आप अपने गेंदबाजों को प्रेरित नहीं कर सकते कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, तो आप मैदान पर क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप का खिताब दिलाने वाले इस कप्तान ने कहा कि यह रूट की जिम्मेदारी है कि वह गेंदबाजों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा- रूट जो चाहे वह कह सकते हैं लेकिन अगर आप कप्तान हैं, तो आपको यह समझने में सक्षम होना चाहिए कि आपके गेंदबाज उस जगह पर गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं जहां आप चाहते हैं।
पोंटिंग ने कहा- अगर वे आपकी बात नहीं सुन रहे तो उन्हें गेंदबाजी आक्रमण से हटा सकते है। किसी और को मौका दें जो आपके लिए यह करेगा। आप मैदान पर उनके साथ बेहतर संवाद कर के बता सकते है कि आपको क्या चाहिए। कप्तानी इन्हीं चीजों के बारे में है। पोंटिंग ने कहा कि इंग्लैंड की टीम फिर से उस गलती को दोहरा रही है जैसा कि उसने 2017-18 में सीरीज को 0-4 से गंवाने के दौरान किया था।