फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Ashes 2022: Australia defeated england by 146 runs to clinch five match test series by 4-0

Ashes 2022: ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती एशेज सीरीज, होबार्ट टेस्ट में इंग्लैंड को 146 रन से दी करारी शिकस्त

Sun, 16 Jan 2022 05:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Jan 2022 05:24 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 146 रनों से आखिरी टेस्ट मैच जीतकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला को 4-0 से अपने नाम कर लिया है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी सीरीज में इंग्लैंड के ऊपर हावी रही।

विज्ञापन
The Ashes 2022: Australia defeated england by 146 runs to clinch five match test series by 4-0
एशेज सीरीज - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 146 रनों से आखिरी टेस्ट मैच जीतकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला को 4-0 से अपने नाम कर लिया है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी सीरीज में इंग्लैंड के ऊपर हावी रही। ऑस्ट्रेलिया ने शुरू के तीनों मैचों में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी जबकि चौथा मुकाबला ड्रॉ के साथ खत्म किया। हालांकि आखिरी टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने फिर से जोरदार वापसी की और इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दिया। 

विज्ञापन

 


कप्तान कमिंस समेत कैमरून ग्रीन और स्कॉट बोलैंड की शानदार गेंदबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने होबार्ट टेस्ट के तीसरे दिन ही इंग्लैंड को 124 पर समेट दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने आखिरी मैच जीतकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला पर भी 4-0 से कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


होबार्ट में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ट्रैविस हेड (101) और कैमरून ग्रीन (74) की शानदार पारियों के दम पर पहली पारी में 303 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और 188 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इसके बाद 115 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और 155 रन पर ही सिमट गई, हालांकि उसने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य रखा।  


ऑस्ट्रेलिया के दिए 271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर बिखर गया। टेस्ट के तीसरे दिन ही इंग्लैंड की पूरी टीम 124 रन पर सिमट गई। उसकी तरफ से जैक क्राउली ने सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा रोरी बर्न्स ने 26 बनाए लेकिन बाकी के इंग्लिश बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और कैमरून ग्रीन ने तीन-तीन विकेट झटके। 

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दस विकेट खोकर 155 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार तरीके से अपनी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 155 रन पर रोक दिया। गेंदबाज मार्क वुड ने टीम के छह बल्लेबाजों के विकेट चटकाए वहीं, गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड के खाते में तीन सफलताएं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed