{"_id":"5d372c3f8ebc3e6ce64e4152","slug":"thailand-open-boxing-india-s-bhagyabati-kachari-enters-semifinals-assures-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज भाग्यवती ने सेमीफाइनल में पहुंच पक्का किया पदक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाज भाग्यवती ने सेमीफाइनल में पहुंच पक्का किया पदक
Wed, 24 Jul 2019 08:21 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
भाग्यवती काचरी
- फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यवती काचरी (75 किग्रा) ने बैंकाक में चल रही थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का टिकट कटाने के साथ ही पदक भी पक्का कर लिया।
विज्ञापन
इस साल के शुरू में इंडिया ओपन में स्वर्ण पदक जीतने वाली भाग्यवती ने वियतनाम की नगुएन हुआंग को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में आशीष कुमार (69 किग्रा) क्रोएशिया के पीटर सेटिनिच को 5-0 से और मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा) बोत्सवाना के जॉर्ज मोलवांतावा को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन
अब तक नौ मुक्केबाज अंतिम आठ में पहुंच चुके हैं।