{"_id":"23c29e6777ae532763f5ca14b51bd575","slug":"test-live-2nd-day-of-johannesburg-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को झकझोरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को झकझोरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई।
विज्ञापन
मैच के दूसरे दिन जब भारतीय टीम ने अपनी पारी पांच विकेट पर 255 रन से आगे बढ़ाई तो वह एक अच्छे स्कोर की ओर जाती दिख रही थी।
लेकिन दक्षिण अफ्रीकी पेसरों ने सटीक लाइन-लेथ से टीम इंडिया की पारी को शुरुआती सत्र में ही 280 रन पर समेट दिया।
भारतीयों के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर घातक साबित हुए और उन्होंने आखिरी पांच विकेटों में से चार विकेट अपने नाम किए।
टीम इंडिया ने अपने अंतिम पांच विकेट सिर्फ 16 रन जोड़कर गंवा दिए। फिलेंडर के अलावा मोर्ने मोर्कल ने तीन विकेट चटकाए। वही, बड़े स्कोर तक न पहुंच पाने के बाद भारतीय टीम की उम्मीदें अब अपने गेंदबाजों से थी।
भारतीय पेसरों ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।
नतीजतन पहली बार इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी विकेटों पर आग उगलते हुए भारतीय पेस बैटरी जहीर खान, इशांत शर्मा और शमी अहमद ने मेजबान टीम के छह बल्लेबाजों को सिर्फ 146 रन तक पेवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
लेकिन सातवें विकेट के लिए वेर्नोन फिलेंडर (48) और फाफ डू प्लेसिस (17) ने 67 रन की नाबाद साझेदारी निभाकर दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले में बनाए रखा।
यदि भारतीय पेसरों को फील्डरो का साथ मिलता तो शायद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी दूसरे दिन ही सिमट गई होती। कप्तान ग्रीम स्मिथ जब 19 रन पर खे रहे थे तब जहीर की गेंद पर स्लिप में आर अश्विन ने उनका कैच टपकाया।
विज्ञापन
वहीं, मोहम्मद शमी की गेंद पर स्लिप में ही रोहित शर्मा ने 17 रन पर खेल रहे प्लेसिस का आसान कैच छोड़ दिया। दूसरे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 213 रन बनाए। इशांत ने तीन, शमी अहमद ने दो और जहीर ने एक विकेट चटकाया।
इससे पहले जहीर ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी ओपनर और कप्तान ग्रीम स्मिथ (68) को अपना शिकार बनाया। यदि आर अश्विन ने स्मिथ का स्लिप पर आसान कैच न टपकाया होता तो वह अपना अर्द्वशतक भी पूरा नहीं कर पाते।
भारतीय टीम को पहली सफलता इशांत ने एल्विरो पीटरसन (21) को आउट कर दिलाई। लेकिन स्मिथ और हाशिम अमला ने दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 130 रन तक पहुंचा दिया।
लेकिन इशांत ने अमला (36) को बोल्ड कर मेजबान टीम की लय बिगाड़ दी। इशांत ने अगली ही गेंद पर जैक्स कैलिस को भी आउट कर दिया। 130 रन के स्कोर पर ही जहीर ने स्मिथ को भी पेवेलियन की राह दिखा दी।
इसके बाद शमी ने चमक बिखेरी और जेपी डुमिनी (02) और एबी डीविलियर्स (13) को अपना शिकार बनाकर मैच की तस्वीर ही बदल दी। सुबह भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके। धोनी 19 जबकि रहाणे 47 रन बनाकर फिलेंडर की गेंद पर पेवेलियन लौट गए।