{"_id":"83e63e3a-7cc6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"test-cricket-will-die-with-sachin-tendulkar-retirement-says-arjuna-ranatunga","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सचिन के संन्यास से खत्म हो जाएगा टेस्ट क्रिकेट'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सचिन के संन्यास से खत्म हो जाएगा टेस्ट क्रिकेट'
बेंगलूरु/एजेंसी
Updated Fri, 22 Feb 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर को अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए। रणतुंगा ने कहा कि अगर सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे तो क्रिकेट का यह प्रारूप खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
श्रीलंका को 1996 में पहली बार और एक मात्र विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान रहे रणतुंगा ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट इस खेल का सबसे महत्वपूर्ण प्रारूप है और अगर सचिन तेंदुलकर जैसे इस विधा के पारंगत खिलाड़ी इस प्रारूप से अलग हो जाएंगे तो यह प्रारूप समाप्त हो जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलते रहें। सचिन में अब भी बहुत क्रिकेट बचा है।'
विज्ञापन
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि आज के बदलते दौर में टेस्ट क्रिकेट को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की असली पाठशाला टेस्ट क्रिकेट ही है। छोटे प्रारूपों में खेला जाने वाला क्रिकेट केवल मनोरंजन के लिए होता है। टी20 क्रिकेट खेलकर कोई भी युवा पूर्ण क्रिकेटर नहीं बन सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने युवाओं से अपील की थी कि वे टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए आगे आएं।