पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, आतंकियों ने फिर बनाया क्रिकेट को निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 मार्च 2009, यह वह काली तारीख है, जिस दिन पाकिसन में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था। कई श्रीलंकाई खिलाड़ी बाल-बाल बचे थे, तब से दुनिया की हर टीम पाकिस्तान का दौरा करने से कतराती रही है। इस दाग से पड़ोसी मुल्क अभी उबर ही नहीं पाया था कि एक बार फिर आतंकियों ने एक क्रिकेट मैच को अपना निशाना बनाया है।
खबर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से है, जहां ओराक्जई जिले में एक क्रिकेट टूर्नामेंट ने फाइनल मैच के दौरान भव्य समापन समारोह में तोड़फोड़ की गई। भारी संख्या में मौजूद दर्शक, राजनीतिक कार्यकर्ता और मीडियाकर्मियों के मौजूदगी में अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
पाकिस्तानी मीडिया की माने तो अमन क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम से आयोजित की गई इस प्रतियोगिता से पहले ही आतंकवादियों ने पास की पहाड़ियों से खेल के मैदान पर गोलियां बरसाई। खिलाड़ियों, दर्शकों और पत्रकारों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। हालांकि, घटना में किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।
पाकिस्तानी वेबसाइट द न्यूज के मुताबिक, ओराक्जई जिला पुलिस ओरक्जई स्काउट्स और फ्रंटियर कोर के साथ पुलिस अब आतंकवादियों और अन्य अपराधियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान शुरू करेगी।