{"_id":"d6edd0d2-19ea-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"tendulkar-played-just-3-ranji-match-in-last-12-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन ने 12 साल में खेले सिर्फ 3 रणजी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन ने 12 साल में खेले सिर्फ 3 रणजी मैच
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Oct 2012 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्डस के बादशाह सचिन तेंदुलकर का रवैया घरेलू क्रिकेट के प्रति काफी उदासीन है। शतकों का शतक पूरा करन वाले सचिन ने पिछले 12 साल के दौरान राष्ट्रीय चैंपियनशिप रणजी ट्रॉफी के केवल 3 मैच खेले हैं। तेंदुलकर के अलावा भारत के लिए खेल चुके कई दिग्गज क्रिकेटर भी घरेलू क्रिकेट खेलने से बचते रहे हैं।
टीम इंडिया के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। तेंदुलकर यदि रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच में खेलने के लिये उतरते हैं तो यह उनका 2001 के बाद राष्ट्रीय चैंपियनशिप में केवल चौथा मैच होगा। तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में आखिरी मैच जनवरी 2009 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में चार रन बनाए थे।
सचिन 2000 के बाद अगले सात साल तक रणजी में कोई मैच नहीं खेले। इसके बाद वह दिसंबर 2007 में बंगाल के खिलाफ मैच खेलने के लिये मैदान पर उतरे थे। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2009 में सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के खिलाफ दो मैच खेले थे। भारतीय रन मशीन ने रणजी ट्रॉफी में अब तक कुल 33 मैच खेले हैं। उन्होंने इन मैचों की 50 पारियों में सात बार नाबाद रहते हुए 89.88 के बेहतरीन औसत से 3,865 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। तेंदुलकर का रणजी में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 233 रन है जो उन्होंने अप्रैल 2000 में तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई में बनाया था।
विज्ञापन
रणजी से बचने वालों में गांगुली, सहवाग, गंभीर, लक्ष्मण, द्रविड़ भी
भारत के चोटी के बल्लेबाजों में तेंदुलकर अकेले बल्लेबाज नहीं हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में 4,000 से कम रन बनाए हैं। सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर आदि भी इस सूची में शामिल हैं। बाकी बल्लेबाजों में से वीवीएस लक्ष्मण ने रणजी ट्रॉफी में 5534 और राहुल द्रविड़ ने 4,874 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले एक अन्य बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर भी रणजी ट्रॉफी में केवल 5335 रन दर्ज हैं। रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड वैसीम जाफर (8,320 रन) के नाम दर्ज है।