{"_id":"5e90825d8ebc3e76cd7ec715","slug":"tendulkar-donates-one-month-ration-for-5000-people-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः 50 लाख के दान के बाद तेंदुलकर अब 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोनाः 50 लाख के दान के बाद तेंदुलकर अब 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना
Fri, 10 Apr 2020 07:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए पहले ही 50 लाख रुपये का दान दे चुके महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अब एक महीने में 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
एक गैर सरकारी संगठन अपनालय ने ट्वीट के जरिये तेंदुलकर को धन्यवाद दिया। अपनालय ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, 'शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिए। अपनालय इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद करता है। वह एक महीने में करीब 5000 लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे।'
विज्ञापन
तेंदुलकर ने जवाब दिया, 'अपनालय को शुभकामनाएं और जरूरतमंदों के लिए अपना काम जारी रखिए।'