{"_id":"9d134758-179b-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"tendulkar-and-zaheer-to-play-for-mumbai-in-ranji-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में लौटेंगे सचिन, जहीर दिखाएंगे जौहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी में लौटेंगे सचिन, जहीर दिखाएंगे जौहर
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 16 Oct 2012 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के दो दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और जहीर खान घरेलु क्रिकेट सीरीज रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिन नितिन दलाल ने कहा कि सचिन और जहीर के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने की पूरी संभावना है। नितिन ने बताया कि दोनों क्रिकेटरों ने रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई है। मुंबई और रेलवे के बीच यह मुकाबला दो से पांच नवंबर तक खेला जाएगा।
पिछले सीजन में तेंदुलकर मुंबई की ओर से जनवरी 2009 को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में हिस्सा लिया था। वह इस मैच की दोनों पारियों में दोहरे अंक तक पहुंचने में नाकाम रहे थे लेकिन मुंबई ने वसीम जाफर की कप्तानी में उत्तर प्रदेश को 243 रन से हराकर 38वीं बार रणजी खिताब जीता था। सचिन अब तक मुंबई की ओर से 33 मैच खेले हैं।
जहीर ने चोट से वापसी करते हुए पिछले सत्र में मुंबई की ओर से दो मैचों में शिरकत की थी। वह कटक में ओड़िशा और राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले थे। वह अब तक मुंबई की ओर से 27 मैच खेल चुके हैं। तेंदुलकर और जहीर की मौजूदगी से मुंबई को मनोबल बढ़ेगा जो पहले तीन मैचों में अपने सबसे अनुभवी रणजी बल्लेबाजी जाफर के बिना उतरेगी। जाफर हज पर जा रहे हैं।