{"_id":"3f27b83a-c93a-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"teams-should-play-tests-or-lose-status-icc-cricket-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त टेस्ट नहीं खेले तो छीन सकता है टेस्ट टीम का दर्जा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पर्याप्त टेस्ट नहीं खेले तो छीन सकता है टेस्ट टीम का दर्जा
दुबई
Updated Thu, 30 May 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के दूसरे प्रारूपों के लिए टेस्ट मैच को स्थगित किए जाने से चिंतित आईसीसी क्रिकेट कमेटी ने सुझाव दिया है कि यदि टीमें चार साल में निर्धारित टेस्ट मैच नहीं खेलती हैं तो फिर उनसे टेस्ट टीम का दर्जा ले लिया जाए।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की अध्यक्षता में कमेटी की पहली बैठक बुधवार को यहां हुई। कुंबले को वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज क्लाइव लॉयड की जगह समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कुंबले ने कल ही अपनी जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘इस साल ऐसे कई उदाहरण देखने में आए हैं जब टेस्ट मैच को स्थगित कर क्रिकेट के दूसरे प्रारूपों के लिए जगह बनाया गया। इसे देखते हुए समिति ने टेस्ट खेलने वाले सभी देशों से कहा है कि टेस्ट क्रिकेट का दर्जा बरकरार रखने के लिए वह चार साल में अपने लिए निर्धारित न्यूनतम मैच जरूर खेलें।’
विज्ञापन
साथ ही टेस्ट प्लेऑफ को रोचक बनाने के लिए द्विपक्षीय फ्यूचर्स टूर प्रोग्राम (एफटीपी) के तहत होने वाले मैचों को क्वालीफिकेशन का आधार बनाए जाने पर समिति की बैठक में समर्थन किया गया। साथ ही टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग को भी शामिल करने की योजना पर सपोर्ट मिला।