{"_id":"76d6dce0-b290-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"team-won-every-game-due-spirit-says-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन मुताबिक टीम मिले तो हर खेल आसानः धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मन मुताबिक टीम मिले तो हर खेल आसानः धोनी
पुणे/खेल डेस्क
Updated Thu, 02 May 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे वॉरियर्स को उसी के मैदान पर मंगलवार रात 37 रनों से हराकर ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ खेलकर जीत दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘जो रन हमने आखिरी ओवरों में बनाए उसकी हमें जरूरत थी। हम मध्य ओवरों में कुछ कमजोर पड़ गए थे लेकिन इस तरह की पिचों पर आपको पता ही नहीं होता कि कितना स्कोर बढ़िया होता है। हमें खुशी है कि हमने ज्यादा विकेट भी नहीं गंवाए।’
विज्ञापन
मात्र 16 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से धुआंधार 45 रन की नाबाद पारी खेलने वाले धोनी ने इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को भी दिया।
बकौल धोनी, ‘मोहित शर्मा ने दिल्ली क्रिकेट खेला है। उन्होंने पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी की और अपने खेल में सुधार दिखाया। मुझे लगता है कि सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ लगातार खेलना अहम है।’
विज्ञापन
चेन्नई ने इस मैच में 164 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पुणे की टीम 127 रन ही बना सकी।