फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team indias first day night test hosted in either hyderabad or rajkot

टीम इंडिया का शेड्यूल हुआ जारी, इस साल दिग्गज टीमों का करना होगा सामना

Sat, 17 Mar 2018 10:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
team indias first day night test hosted in either hyderabad or rajkot
टीम इंडिया

टीम इंडिया के ऐतिहासिक पहले डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी हैदराबाद या राजकोट को मिल सकती है। बता दें कि टीम इंडिया अपना पहला डे-नाइट टेस्ट इस साल अक्टूबर-नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को घरेलू सीरीज के कार्यक्रम तय करते हुए इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'अगर प्रशासकों की समिति (COA) मंजूरी देती है, तो हैदराबाद या राजकोट में से किसी एक स्थान पर डे-नाइट टेस्ट आयोजित किया जा सकता है।'
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया इस साल घर में सिर्फ तीन टेस्ट खेलेगी। जून में वह अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पहला टेस्ट खेलेगी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वह दो टेस्ट खेलेगी। टीम इंडिया नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच वन-डे मैचों की सीरीज क्रमशः मुंबई, गुवाहाटी, कोच्चि, इंदौर और पुणे में खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सीरीज कोलकाता, चेन्नई, कानपुर में तीन टी-20 इंटरनेशनल  मैचों के साथ समाप्त होगी। कोलकाता में होने वाला टी-20 चार नवंबर को खेला जाएगा, लेकिन अन्य दो मैचों की तारीखों की जानकारी नहीं है।

टीम इंडिया टी-20 सीरीज के बाद दो महीने के लंबे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। वह फिर फरवरी- मार्च 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे और दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए मेजबानी करेगा।


पांच वनडे मोहाली (24 फरवरी), हैदराबाद (27 फरवरी), नागपुर (2 मार्च), दिल्ली (5 मार्च) और रांची (आठ मार्च) को खेले जाएंगे। दो टी-20 इंटरनेशनल मैच 10 मार्च को बेंगलुरू में और 13 मार्च को विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed