{"_id":"63e539a1cee76a7bab0a054e","slug":"team-india-womens-cricketer-kiran-navgire-awarded-hard-hitter-batsman-of-the-year-hit-69-sixes-in-a-year-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kiran Navgire: किरण नवगिरे सर्वश्रेष्ठ विस्फोटक महिला बल्लेबाज से सम्मानित, एक साल में जड़े 69 छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kiran Navgire: किरण नवगिरे सर्वश्रेष्ठ विस्फोटक महिला बल्लेबाज से सम्मानित, एक साल में जड़े 69 छक्के
Thu, 09 Feb 2023 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:52 PM IST
सार
उनके अलावा जयपुर की तनिका शर्मा को बैटर ऑफ द ईयर और बॉलर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी सम्मानति किया गया।
विज्ञापन
किरण नवगिरे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की स्टार क्रिकेट किरण नगविरे को 'हार्ड हिटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान क्रिकहीरोज अवॉर्ड में दिया गया। इस कार्यक्रम में भारत की महिला क्रिकेटरों को 10 कैटेगरी में सम्मानित किया गया। किरण ने पिछले साल शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 38 पारियों में 69 छक्के जड़े थे। उनके अलावा जयपुर की तनिका शर्मा को बैटर ऑफ द ईयर और बॉलर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी सम्मानति किया गया।
गुरुग्राम की साची ग्रोवर की 223 रन की पारी को इनिंग ऑफ द ईयर चुना गया। कुरुक्षेत्र की अक्षरा सैनी को 'फील्डर ऑफ द ईयर' और नई दिल्ली की निशिका सिंह को 'विकेटकीपर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला। इस संस्थान के फाउंडर अभिषेक देसाई ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि यहां हम उन महिलाओं का समर्थन और प्रोत्साहन कर रहे हैं जो क्रिकेट में बदलाव लाने वाली भी हैं।
भारत के बाहर समुदाय के सदस्यों को मान्यता देने के लिए पुरस्कारों में पहली बार आउटसाइड इंडिया श्रेणी की शुरुआत की गई थी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अजमान के किरण मोहन को लेदर बॉल श्रेणी में 'सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज' घोषित किया गया, जबकि यूएई में ही रास अल खैमाह के जेरिन जेवियर ने टेनिस बॉल श्रेणी में समान पुरस्कार जीता। रास अल खैमाह के हैदर अली और कराची के मुहम्मद आकिफ को क्रमशः टेनिस और लेदर बॉल श्रेणियों में 'सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' का पुरस्कार मिला। दुबई के रेमेश रसीन और मजहर हुसैन को क्रमशः टेनिस और लेदर बॉल श्रेणी में 'ऑल राउंडर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत पुरुष वर्ग में 46 पुरस्कार प्रदान किए गए जिनमें अंपायर ऑफ द ईयर, स्कोरर ऑफ द ईयर, लाइव स्ट्रीमर ऑफ द ईयर, टूर्नामेंट ऑर्गनाइजर ऑफ द ईयर आदि शामिल थे। बेंगलुरु के प्रवीण चन्नप्पा और नोएडा के राहुल चौधरी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेदर और टेनिस बॉल श्रेणियों में 'बैटर ऑफ द ईयर' जबकि धवल दर्जी और धीरज वाधवा को विभिन्न बॉल श्रेणियों में 'बॉलर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।