फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India will reach Delhi at 6 am, will meet PM and will conduct Victory Parade in the evening, see schedule

Team India: विश्व विजेता टीम सुबह छह बजे पहुंचेगी दिल्ली, पीएम से मुलाकात और शाम को विजय परेड, देखें शेड्यूल

Wed, 03 Jul 2024 09:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Jul 2024 09:52 PM IST
सार

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मुताबिक, भारतीय टीम सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी स्पेशल विमान से मुंबई के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Team India will reach Delhi at 6 am, will meet PM and will conduct Victory Parade in the evening, see schedule
भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI

विस्तार

बारबाडोस से भारत के लिए भारतीय टीम रवाना हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया है जिससे रोहित शर्मा की सेना और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटेंगे। एयर इंडिया की फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप) कल सुबह तक भारत पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे पीएम से मुलाकात करेगी भारतीय टीम
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मुताबिक, भारतीय टीम सुह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी स्पेशल विमान से मुंबई के लिए रवाना होगी। यहां उनके सम्मान में विजय परेड का आयोजन होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम को बीसीसीआई की तरफ से घोषित 125 करोड़ की इनामी राशि भी दी जाएगी।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "भारतीय टीम को वापस लाने के लिए बीसीसीआई ने एयर इंडिया का विशेष विमान भेजा था। इसके अलावा, फंसे हुए मीडियाकर्मियों को भी उसी विमान से वापस लाया जा रहा है। वे कल सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ने सुबह 11 बजे अपने आवास पर टीम के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया है। इसके बाद वे विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां उनके सम्मान में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो का आयोजन किया गया है। वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा और बीसीसीआई द्वारा घोषित 125 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें शेड्यूल....
  • सुबह  6 बजे भारतीय टीम दिल्ली पहुंचेगी।
  • सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेगी।
  • स्पेशल विमान से मुंबई के लिए रवाना होगी।
  • शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड का आयोजन होगा।
नोट: टीम इंडिया का आगे का कार्यक्रम जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

जय शाह ने की पुष्टि
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि चार जुलाई को शाम पांच बजे मुंबई में भारतीय टीम जोरदार स्वागत है। उनके लिए विजय परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत मरीन ड्राइव से होगी और वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि फाइनल मुकाबला जीतने के बाद जिस तरह रोहित ने शाह से विश्व कप ट्रॉफी ली थी, उसे दोहराया जाएगा। इस बात की जानकारी भी शाह ने दी।

शाह ने ट्वीट कर कहा, "टीम इंडिया की विश्व कप जीत का सम्मान करने के लिए विजय परेड में हमारे साथ शामिल हों! 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में हमारे साथ जश्न मनाने के लिए आएँ! तारीख याद रखें!"

रोहित शर्मा ने भी किया ट्वीट
भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने भी ट्वीट कर विजय परेड की पुष्टि की है। उन्होंने सभी प्रशंसकों को शाम पांच बजे से मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक होने वाली यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। हिटमैन ने लिखा, "हम आप सभी के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। तो चलिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाते हैं। ट्रॉफी घर आ रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed