फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India will not travel to Sri Lanka & Zimbabwe due to Covid 19 threat

टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर, कोरोना की वजह से श्रीलंका के बाद जिम्बाब्वे दौरा भी टला

Fri, 12 Jun 2020 02:26 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Jun 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Team India will not travel to Sri Lanka & Zimbabwe due to Covid 19 threat
कल श्रीलंका दौरा टला था आज जिम्बाब्वे टूर के लिए बुरी खबर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत अब जिम्बाब्व का दौरा नहीं करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज जानकारी दी कि महामारी के मद्देनजर सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम इंडिया जिम्बाब्वे नहीं जाएगी। इसके ठीक एक दिन पहले श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला भी ठंडे बस्ते में जा चुकी है।

विज्ञापन


BCCI ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'कोविड-19 के मौजूदा खतरे के कारण श्रीलंका और जिम्बाब्वे की यात्रा नहीं की जाएगी। टीम इंडिया को मूल रूप से 24 जून 2020 से तीन एकदिवसीय मैच और इतने ही T20I के लिए श्रीलंका जाना था फिर 22 अगस्त से जिम्बाब्वे में तीन मैच की वन-डे सीरीज खेलनी थी, जिसे टाल दिया गया है।' हालांकि रिलीज में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है कि ये दोनों श्रृंखलाएं रद्द हैं या बाद में इन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन




भारतीय बोर्ड ने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए शिविर आयोजित करने पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। बोर्ड की ओर से कहा गया, 'जैसा कि 17 मई को बताया गया था कि जब स्थिति पूरी तरह ठीक होगी तब खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शिविर लगाया जाएगा। बोर्ड भारत सरकार से इस बारे में जारी सभी नियमों को ध्यान रखते हुए फैसला लेगी। BCCI अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को फिर से शुरू करने की दिशा में कदम उठाने के लिए दृढ़ है, लेकिन यह किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नहीं करेगा, जो केंद्र और राज्य सरकारों और कई अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों को खतरे में डाले।

बताते चलें कि जहां इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, अफगानिस्तान, यूएई जैसे देश दोबार प्रैक्टिस पर लौट चुके हैं तो भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक ट्रेनिंग शुरू नहीं की है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में इस संक्रमण अब कभी भी तीन लाख के पार पहुंच सकता है। खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू होने के बाद भी मैच फिटनेस हासिल करने में चार से छह हफ्ते लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed