फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india will have new coach before sri lanka tour

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल जाएगा नया कोच, दो साल होगा कार्यकालः BCCI

Wed, 21 Jun 2017 07:11 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 21 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
team india will have new coach before sri lanka tour
बीसीसीआई अध्यक्ष सीके खन्ना - फोटो : ANI

अनिल कुंबले के भारतीय टीम का साथ छोड़ने के फैसले के बाद से नए कोच को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। नए कोच को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं इस मामले पर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि टीम इंडिया के नए कोच का चुनाव जल्द से जल्द किया जाएगा। टीम को नया कोच श्रीलंका दौरे से पहले मिल जाएगा।

विज्ञापन


खन्‍ना ने बताया कि नए कोच का कार्यकाल 2019 के विश्वकप तक होगा।  बता दें कि जून 2019 में होने वाला विश्वकप इंग्लैंड में खेला जाएगा। 

 


वहीं इस मामले में आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी अपना पक्ष मीडिया के सामने रखा। राजीव ने कहा, "बोर्ड ने अपनी तरह के कोच और कप्तान के बीच सब ठीक करने की पूरी कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। दोनों के बीच मतभेद काफी बढ़ गए थे, जिसकी वजह से कुंबले को इस्तीफा देना ही पड़ा। हम नया कोच तलाशने के प्रक्रिया में हैं और इसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। ऐसा होता रहता है और हमें आगे बढ़ना चाहिए।"


कोच चयन प्रक्रिया में कोहली के रोल पर राजीव शुक्ला ने कहा, "कोच नियुक्ति में कप्तान की कोई भूमिका नहीं होगी। न तो उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा और न ही उनसे पूछा जाएगा।" बता दें कि टीम 23 जून से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे और 1 टी-20 मैच की सीरीज खेलने वाली है।

गौरतलब है कि अनलि कुंबले ने टीम के इंडिया के हेड कोच के पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। बताया गया कि टीम कप्तान कोहली के साथ मतभेद के चलते कुंबले ने कोच का पद छोड़ा। इस्तीफे के बाद कुंबले ने एक बयान जारी कर कहा कि टीम के कप्तान विराट कोहली को उनके काम करने के तरीके से परेशानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed