Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three members of a family including cricket coach die

क्रिकेट कोच समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Sat, 29 Apr 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three members of a family including cricket coach die
cricket coach
मुजफ्फरनगर के छपार में देहरादून से शादी समारोह से लौट रहे साकेत कॉलोनी निवासी क्रिकेट कोच की कार नेशनल हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कोच के साथ ही उनकी बहन और ममेरे भाई की मौत हो गई। हादसे में घायल कोच की पत्नी को दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कार सवार कोच का नौ वर्ष का बेटा सकुशल बच गया।   
विज्ञापन

सिविल लाइन के साकेत कॉलोनी निवासी विकास शर्मा (45) पुत्र रामकुमार शर्मा मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट कोच पद पर तैनात थे। शुक्रवार शाम विकास अपनी कार से अपनी पत्नी स्वाति (40), बहन मंजू (50), ममेरे भाई संजय शर्मा (44) और नौ वर्षीय वर्षीय बेटे केशव के साथ ताऊ की पौत्री की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून गए थे। शादी समारोह से विकास रात में ही घर के लिए चल दिए। शुक्रवार की देर रात करीब तीन बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बढेड़ी चौराहे के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराती हुई मोतीझील की पुलिया से टकरा गई। टक्कर लगने से कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में कार चला रहे विकास शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने घायल स्वाति, मंजू, संजय और केशव को अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने मंजू और संजय को मृत घोषित कर दिया। स्वाति को पहले मेरठ और फिर बाद में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। स्वाति शहर के सर्कुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में अध्यापिका हैं। कोच के दोस्त शहर की गऊशाला रोड निवासी अनुपम यादव ने मामले की इत्तफाकिया रिपोर्ट छपार थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने विकास, मंजू और संजय के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोच और उनकी बहन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्रिकेट का हुनर तराशने वाला कह गया अलविदा

Three members of a family including cricket coach die
coach die
मुजफ्फरनगर में रोजाना गुलजार रहने वाली स्टेडियम की दर-ओ-दीवार शनिवार को गुमसुम दिखीं। क्रिकेट के हुनर को तराशने वाला अब नहीं रहा। जिला स्टेडियम में क्रिकेट कोचिंग देने वाले विकास शर्मा बीसीसीआई लेवल प्रथम के कोच थे। साथ ही वह यूपी एंपायर एसोसिएशन में भी सदस्य बनाए गए थे। दुखद घटना के बाद स्टेडियम में शनिवार को तमाम खेल गतिविधियां बंद रखी गईं।      
शहर की साकेत कालोनी निवासी विकास शर्मा ने पटियाला के एनआईएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) से क्रिकेट कोच की डिग्री ली थी। इसके बाद क्रिकेट कोचिंग के लिए वर्ष 2005 में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बतौर कोच के पद पर तैनात हुए। पिछले 11 साल से स्टेडियम में क्रिकेट कोचिंग देकर युवाओं में हुनर तलाश रहे थे। वर्ष 2009 में बीसीसीआई का एग्जाम देकर लेवल प्रथम के क्रिकेट कोच बने। इसके अलावा भी विकास यूपी क्रिकेट एसोसिएशन में एंपायर के रूप में सक्रिय सदस्य थे। एसोसिएशन द्वारा विकास को कानपुर, यमुना नगर, देहरादून आदि राज्य के अनेक जिलों में होने वाले रणजी मैचों में एंपायरिंग के लिए भेजे गए।
 शनिवार अलसुबह ऐसी मनहूस खबर आई कि पलभर में वे दुनिया से विदा हो गए। हादसे में उनकी मौत की खबर जैसे ही स्टेडियम पहुंची तो खिलाड़ियों के साथ अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्टेडियम में शनिवार को सभी खेल गतिविधियों को बंद रखा गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, महिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई और अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed