{"_id":"59a5d3dd4f1c1b00278b46e3","slug":"team-india-will-get-real-test-in-south-african-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने दी विराट सेना को चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने दी विराट सेना को चुनौती
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
ग्रीह्म स्मिथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीह्म स्मिथ ने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि उसके लिए आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरा कड़ी चुनौती साबित होने वाला है। उसकी असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर होगी ऐसे हालात में खेलना उनके लिए आसान नहीं होगा।
स्मिथ ने एक अखबार से बातचीत में कहा कि टीम इंडिया पिछले कुछ सालों से टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया है। लेकिन अगले साल होने वाला दक्षिण अफ्रीकी दौरा भारतीय टीम के लिए बेहद कठिन होगा। वहां के हालात के साथ ढल पाना टीम इंडिया के लिए बेहद मुश्किल होगा। लेकिन विराट कोहली जिस आत्मविश्वास के साथ टीम की कमान संभाले हुए हैं और जिस अंदाज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं वो देखने लायक है।
स्मिथ ने आगे कहा, भारत ने पिछले दो साल में अपने घरेलू मैदान के अलावा वेस्टइंडीज और श्रीलंका में टेस्ट मैच खेले हैं। इन सभी जगह विकेट धीमा रहता है। इन सभी जगह पर परिस्थितियां मिलती-जुलती हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में परिस्थितियां ठीक इसके विपरीत होंगी। जहां सही मायने में टीम इंडिया का टेस्ट होगा।