फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india will get real test in south African Tour

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने दी विराट सेना को चुनौती

Wed, 30 Aug 2017 02:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 30 Aug 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
team india will get real test in south African Tour
ग्रीह्म स्मिथ
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीह्म स्मिथ ने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि उसके लिए आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरा कड़ी चुनौती साबित होने वाला है। उसकी असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर होगी ऐसे हालात में खेलना उनके लिए आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


स्मिथ ने एक अखबार से बातचीत में कहा कि टीम इंडिया पिछले कुछ सालों से टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया है। लेकिन अगले साल होने वाला दक्षिण अफ्रीकी दौरा भारतीय टीम के लिए बेहद कठिन होगा। वहां के हालात के साथ ढल पाना टीम इंडिया के लिए बेहद मुश्किल होगा। लेकिन विराट कोहली जिस आत्मविश्वास के साथ टीम की कमान संभाले हुए हैं और जिस अंदाज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं वो देखने लायक है। 
विज्ञापन


स्मिथ ने आगे कहा, भारत ने पिछले दो साल में अपने घरेलू मैदान के अलावा वेस्टइंडीज और श्रीलंका में टेस्ट मैच खेले हैं। इन सभी जगह विकेट धीमा रहता है। इन सभी जगह पर परिस्थितियां मिलती-जुलती हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में परिस्थितियां ठीक इसके विपरीत होंगी। जहां सही मायने में टीम इंडिया का टेस्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed