फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india will face firtst t20i match against sri lanka at guwahati

टीम इंडिया गुवाहाटी से करेगी नए साल की शुरुआत, श्रीलंका लेगी पहला इम्तिहान

Thu, 02 Jan 2020 02:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 02 Jan 2020 02:43 AM IST
सार

-टीम इंडिया गुवाहाटी में पांच जनवरी को टी-20 से करेगी नए साल की शुरुआत
- तीन मैचों की सीरीज के अगले दो मैच इंदौर और पुणे में होंगे
-16 टी-20 मैच पिछले साल भारत ने खेले जिसमें से नौ जीते और सात हारे  
-13 माह से इस छोटे प्रारूप में कोई अर्द्धशतक नहीं लगा पाए हैं धवन। उन्होंने पिछला अर्द्धशतक नवंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था

 

विज्ञापन
team india will face firtst t20i match against sri lanka at guwahati
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट एंड कंपनी के लिए बीता साल शानदार रहा। उसने वर्ष का अंत वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे और टी-20 में जीत के साथ किया। अब नए साल में टीम इंडिया का पहला इम्तिहान श्रीलंकाई चीतों के खिलाफ होगा। श्रीलंका के खिलाफ भारत को क्रिकेट के छोटे प्रारूप में तीन मैचों की सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत पांच फरवरी को गुवाहाटी में होगी।

विज्ञापन


इसके बाद सात को इंदौर और दस को पुणे में दोनों टीमें खेलेंगी। इस साल 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के मद्देनजर भारत के लिए यह सीरीज अहम है। टीम प्रबंधन ने जहां ओपनर रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए आराम दिया है तो दूसरे ओपनर शिखर धवन ने चोट के बाद टीम में वापसी की है। डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से भी टीम को मजबूती मिली है।      
विज्ञापन

 

12 साल से कोई श्रीलंका ने नहीं हारी सीरीज

team india will face firtst t20i match against sri lanka at guwahati
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

श्रीलंका और भारत एक साल बाद द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2017-18 में श्रीलंकाई टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी। भारतीय टीम ने यह सीरीज 3-0 से जीती थी। भारतीय टीम ने 12 साल से श्रीलंका के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। इस दोनों टीमों ने अब तक छह सीरीज खेली हैं जिसमें से पांच जीती जबकि एक ड्रॉ रही है। दोनों ने पहली सीरीज 2008-09 में खेली थी।

धवन पर रहेगी निगाह

team india will face firtst t20i match against sri lanka at guwahati
शिखर धवन - फोटो : social media

धवन के घुटने में सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी। इसके चलते वह विंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने चोट से वापसी के बाद दिल्ली रणजी टीम की ओर से खेलते हुए शानदार शतक जड़कर दमदार वापसी की है। अब सभी की निगाहें उन पर रहेंगी। यह 34 वर्षीय बल्लेबाज अपनी वापसी को शानदार बनाना चाहेगा। हालांकि पिछले साल वह टी-20 में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 12 मैचों में 267 रन बनाए।
 

विज्ञापन

रंग में हैं कोहली

team india will face firtst t20i match against sri lanka at guwahati
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

कप्तान कोहली पूरी तरह से रंग में हैं। वह पिछले साल सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। तो छोटे प्रारूप में भी उनका बल्ला खूब बोला। उन्होंने विंडीज के खिलाफ सीरीज में नाबाद 94, नाबाद 70 और 19 रन की पारी खेल सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2019 में दस मैचों में चार अर्द्धशतकों की मदद से 466 रन बनाए।

राहुल भी फॉर्म में

team india will face firtst t20i match against sri lanka at guwahati
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

रोहित की गैरहाजिरी में लोकेश राहुल और धवन ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे। राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले तीन मैचों में दो अर्द्धश्तक जड़े हैं। पिछले साल उन्होंने नौ मैचों में 356 रन बनाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed