फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: 'We have to do our best in ODI', Smriti Mandhana boosted Players Spirits after Ireland series win

Team India: 'हमें इस साल ODI में अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा', जीत के बाद मंधाना ने इस तरह बढ़ाया टीम का उत्साह

Thu, 16 Jan 2025 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jan 2025 01:27 PM IST
सार

महिला वनडे विश्व कप इस साल भारत में होना है और मंधाना का मानना है कि लगातार छह वनडे जीतने के बाद अब उनकी टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
Team India: 'We have to do our best in ODI', Smriti Mandhana boosted Players Spirits after Ireland series win
प्रतिका रावल-स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI

विस्तार

स्मृति मंधाना का मानना है कि वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 3-0 से मिली जीत इस साल होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप की तैयारी के लिए शानदार है। मंधाना ने कहा है कि उनकी टीम को इस साल को वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ साल बनाना होगा। मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कमान संभाली थी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड्स बनाए, इसमें पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ कुल स्कोर भी शामिल है।
विज्ञापन

भारतीय टीम को इस चीज का फायदा मिल सकता है

Team India: 'We have to do our best in ODI', Smriti Mandhana boosted Players Spirits after Ireland series win
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
महिला वनडे विश्व कप इस साल भारत में होना है और मंधाना का मानना है कि लगातार छह वनडे जीतने के बाद अब उनकी टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिल सकता है। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहा, 'विश्व कप वाले साल में 3-0 से मिली जीत खास है। हमें इस लय को कायम रखते हुए इस साल को वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ साल बनाना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम ने बनाया सर्वश्रेष्ठ कुल स्कोर

Team India: 'We have to do our best in ODI', Smriti Mandhana boosted Players Spirits after Ireland series win
स्मृति मंधाना-प्रतिका रावल - फोटो : @BCCIWomen
मंधाना (135) और प्रतिका रावल (154) के बीच पहले विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी की मदद से भारत ने तीसरे वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर पांच विकेट पर 435 रन बनाकर 304 रन से जीत दर्ज की। मंधाना ने कहा, 'मैं खुलकर बल्लेबाजी करना चाहती थी। मैंने डगआउट में भी कहा था कि मैं अपने शॉट्स खेलूंगी क्योंकि हर बार ऐसा खेलने का मौका नहीं मिल पाता।'
विज्ञापन

नई सनसनी प्रतिका रावल ने दिया यह बयान

Team India: 'We have to do our best in ODI', Smriti Mandhana boosted Players Spirits after Ireland series win
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI
वहीं, रावल ने स्वीकार किया कि शतक के करीब पहुंचने पर वह थोड़ी धीमी पड़ गई थी लेकिन शतक पूरा होते ही तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा रनों का अंबार लगाना चाहती हूं और देश के लिए खेलते समय ऐसा कर पाना गर्व की बात है। 70 रन बनाने के बाद मैं थोड़ा संभलकर खेल रही थी, लेकिन शतक पूरा होते ही मैने खुलकर खेलना शुरू किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed