फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India victory in Under 19 World Cup 2018

शेर बनकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, इस वर्ल्ड कप में रहा बेहतरीन सफर

Fri, 02 Feb 2018 07:46 PM IST
presented by सुमित कुमार
presented by सुमित कुमार Updated Fri, 02 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Team India victory in Under 19 World Cup 2018
अंडर-19 टीम - फोटो : sportskeeda

सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 203 रन से करारी शिकस्त देकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इससे पहले राहुल द्रविड़ की कोचिंग में पृथ्वी ब्रिगेड का टूर्नामेंट में सफर बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अब तक बगैर कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में अपना विजय अभियान जारी रखा है। आइए इस मेगा टूर्नामेंट में टीम इंडिया के अब तक के प्रदर्शन पर एक नजर डालें:

विज्ञापन


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली जीत दर्ज की थी। माउंट माउगनाई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 100 से हराया था। इस मैच में कप्तान पृथ्वी शॉ 94 और सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा ने 86 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


भारत बनाम पापुआ न्यू गिनी
माउंट माउगनाई में भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले गए दूसरे ग्रुप मुकाबले में टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को 10 विकेट से हराकर करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में अनुकुल रॉय की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम ने पापुआ न्यू गिनी को 64 रन पर ऑलआउट किया था। अनुकुल रॉय ने इस मैच में 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Team India victory in Under 19 World Cup 2018
पृथ्वी शॉ

भारत बनाम जिंबाब्वे
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा मुकाबला जिंबाब्वे से हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया था। पिछले मैच की तरह इस मैच के हीरो भी अनुकुल रॉय ही रहे। अनुकुल ने इस मैच में 20 रन देकर 4 खिलाड़ियों को शिकार बनाया था।

भारत बनाम बांग्लादेश
इस मेगा टूर्नामेंट में भारत ने अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश टीम के साथ खेला था। इस मैच में शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 131 रन से हराया। शुभमन गिल ने इस मैच में 86 रन बनाए थे।

भारत बनाम पाकिस्तान
ग्रुप और क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान की टीम से हुआ। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 203 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में भी शुभमन गिल ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed