{"_id":"f54ed8ef7633102f62e9651c24b65215","slug":"team-india-very-close-to-create-new-world-reocrd","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रन बनाते ही टीम इंडिया बना लेगी वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक रन बनाते ही टीम इंडिया बना लेगी वर्ल्ड रिकॉर्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Dec 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका में है और वह वनडे सीरीज के पहले ही मैच में एक रन बनाते ही भारत विश्व रिकॉर्ड बना लेगा।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम को तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच पांच दिसंबर को खेलना है और इस मैच में एक रन बनाते ही 50-50 ओवर के फॉरमेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली टीम बन जाएगी।
विज्ञापन
विश्व चैंपियन भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी संयुक्त रूप से 1,82,881 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर हैं।
हालांकि भारत ने ये रन 841 वनडे में जबकि ऑस्ट्रेलिया ने महज 825 मैचों में बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने कुल 505 जबकि भारत ने कुल 423 मैच जीते हैं।
तीसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान ने 807 मैचों में 1,71,982 रन बनाए हैं। श्रीलंका (1,46,365) चौथे और वेस्टइंडीज (1,45,260) पांचवें स्थान पर है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन