फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Training camp before Indian Premier League looks doubtful

टल सकता है टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप, IPL टीमों के साथ अभ्यास कर सकते हैं खिलाड़ी

Thu, 30 Jul 2020 09:13 AM IST
Rohit Ojha पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 30 Jul 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Team India Training camp before Indian Premier League looks doubtful
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों के लिए अहमदाबाद के मोटेरा में राष्ट्रीय शिविर के आयोजन की संभावना नहीं है। कहा जा रहा है कि क्योंकि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को देखते यह फैसला लिया जा सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सभी केंद्रीय अनुबंधन वाले खिलाड़ी यूएई में ही अपनी आईपीएल टीमों के साथ अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई की सर्वोच्च परिषद की बैठक के दौरान प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए मोटेरा स्टेडियम के नाम पर सहमति बनी थी। मगर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) को अभी तक बोर्ड की ओर से कोई भी औपचारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया को मोटेरा में 18 अगस्त से चार सितंबर तक बायो सिक्योर माहौल में ट्रेनिंग करनी है। मगर जीसीए के अधिकारियों के अनुसार अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि आईपीएल से पहले खिलाड़ियों को कई शहरों की यात्रा करनी पड़ेगी। उन्हें अपने घर से अहमदाबाद और फिर यहां से दुबई जाना होगा। मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा कि आईपीएल से पहले लाल गेंद से अभ्यास करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उन्हें पूरी तरह से एक अलग फॉर्मेट में खेलना है। आईपीएल के बाद हो सकता है कि टीम के लिए कैंप का आयोजन हो। मगर यह देखना होगा कि चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी, जो आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं, वो अपने शहर में ही अभ्यास करेंगे या फिर बीसीसीआई उनके लिए कुछ अलग व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed