फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Top cricketers joins NADA RTP for the first time

टीम इंडिया के टॉप क्रिकेटर पहली बार नाडा को देंगे डोप सैंपल

Sat, 14 Sep 2019 09:03 AM IST
Rohit Ojha हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 14 Sep 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Team India Top cricketers joins NADA RTP for the first time
Ravindra Jadeja

भारतीय खेलों के इतिहास में पहली बार देश के टॉप क्रिकेटरों को नाडा ने अपने रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल कर लिया है। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी उनके टेस्टिंग पूल में शामिल भारतीय क्रिकेटरों के व्हेयर अबाउट की जानकारी का नाडा से आदान-प्रदान कर लिया है। नाडा ने भारतीय टीम में शामिल चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा के अलावा महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा को आरटीपी में शामिल किया है।

विज्ञापन


क्रिकेटरों को व्हेयर अबाउट के तहत डोप सैंपल देने में कोई दिक्कत नहीं आए इसके लिए नाडा इन्हें विशेष ट्रेनिंग देगा। व्हेयर अबाउट के तहत खिलाड़ी को नहीं खेलने के दौरान तीन माह के लिए अपने एक घंटे के समय की जानकारी देनी होती है। घर में या बाहर होने के दौरान खिलाड़ी का दिए गए समय में कभी भी डोप सैंपल लिया जा सकता है।
विज्ञापन


आईसीसी, नाडा केे बीच व्हेयर अबाउट पर हुई चर्चा

नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल की अगुआई में पहली बार क्रिकेटरों का व्हेयर अबाउट हासिल किया जा रहा है। एक समय क्रिकेटरों ने इसके तहत आने से इनकार कर दिया था, लेकिन वाडा और नाडा के हस्तक्षेप के बाद अब ऐसा होने जा रहा है। इस मामले में आईसीसी ने भी नाडा का पूरा सहयोग किया है। सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने नाडा के साथ इस मुद्दे पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करते हुए उनके पूल में शामिल भारतीय क्रिकेटरों की सैंपलिंग का भी अधिकार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आईसीसी के पूल में शामिल होने के चलते इन क्रिकेटरों को नाडा ने अपने आरटीपी में शामिल नहीं किया है। नाडा ने अपनी नई आरटीपी को अपडेट करते हुए विभिन्न खेलों में पांच क्रिकेटरों समेत 110 खिलाड़ियों को शामिल किया है।

नाडा ने क्रिकेटरों के पहली बार लिए डोप सैैंपल

नाडा के संरक्षण में आने के बाद उसकी ओर से पहली बार क्रिकेटरों के डोप सैंपल दलीप ट्रॉफी के फाइनल में लिए गए हैं। हाल ही में इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच बंगलूरू में खेले गए फाइनल के अंतिम दिन नाडा की टीम ने पांच क्रिकेटरों के डोप सैंपल लिए। ये सैंपल टेस्टिंग के लिए दोहा (कतर) लैब में भेजे गए हैं। बीसीसीआई की शर्त के मुताबिक नाडा ने सैंपल लेने के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर को भी भेजा। अब तक बोर्ड ने इस सैंपलिंग पर कोई एतराज नहीं जताया है। नाडा अब विजय हजारेे ट्रॉफी में क्रिकेटरों के  डोप सैंपल लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed