11 साल बाद टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी दो टी-20 मैचों की सीरीज
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट, छह वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया जून में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है।
पढ़ेंः- सेंचुरियन में ताश के पत्तों की तरह फिर बिखर सकती है टीम इंडिया, ये है खास वजह
गौरतलब है कि पहला टी-20 27 जून और दूसरा टी-20 29 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच डब्लिन के मैलहाइड में खेले जाएंगे। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2007 में आयरलैंड का दौरा किया था, जहां उसने एक वन-डे मैच खेला था। मालूम हो कि यह मैच टीम इंडिया ने 9 विकेट से (डकवर्थ-लुइस नियम) जीता था।
NEWS: #TeamIndia to tour Ireland for T20Is.
The two T20Is will be held in Dublin on June 27 & June 29, 2018.
More details - https://t.co/a7Cgcmg8Ty pic.twitter.com/6105tP85jl — BCCI (@BCCI) January 10, 2018
बता दें कि टीम इंडिया और आयरलैंड सिर्फ एक ही टी-20 मैच में अब तक भिड़े हैं। 2009 के आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। आयरलैंड के खिलाफ तीनों वन-डे मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। वहीं, टीम इंडिया को जून-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन पांच टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलना हैं।