फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India support staff: 16 interviewed for physio job, 12 for strength and conditioning coach

बल्लेबाजी, गेंदबाजी कोच के बाद अब इन पदों के लिए आज होगा इंटरव्यू

Thu, 22 Aug 2019 09:08 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 22 Aug 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Team India support staff: 16 interviewed for physio job, 12 for strength and conditioning coach
एमएसके प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ को चुनने की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही जब चयन समिति ने फिजियो के पद के लिए 16 और कंडीशनिंग कोच के पद के लिए 12 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया।

विज्ञापन


सहायक स्टाफ की नियुक्त दो साल के लिए होगी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज से भारत में 2021 में होने वाले टी20 विश्व कप तक होगी। टीम को नया फिजियो और ट्रेनर मिलना तय है क्योंकि पैट्रिक फरहार्ट और शंकर बासु ने पद पर नहीं बने रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ट्रेनर पद के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल से जुड़े रजनीकांत और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी तथा भारतीय टीम के साथ जुड़े रहे सुदर्शन वीपी का भी साक्षात्कार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल हड्डी रोग चिकित्सक दिनशा पारदीवाला और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर तथा कंडीशनिंग कोच राणादीप मोइत्रा ने एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली पांच सदस्यीय चयन समिति की सहायता की।

बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच और फील्डिंग कोच के लिए साक्षात्कार पहले ही हो चुके हैं। टीम मैनेजर के पद के लिए 25 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और इनका साक्षात्कार गुरुवार को होगा।

वेस्टइंडीज में कथित तौर पर भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के साथ बुरा बर्ताव करने वाले निवर्तमान प्रशासनिक अधिकारी सुनील सुब्रमण्यम का भी गुरुवार को साक्षात्कार होगा। उनके चुने जाने की संभावना हालांकि कम है। पता चला है कि बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी प्रशासनिक प्रबंधक के पद के साक्षात्कार के दौरान चयनकर्ताओं की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed