फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india strom in Final without Semifinal match

खुशखबरी! टीम इंडिया बिना खेले भी फाइनल में पहुंचेगी?

Thu, 26 Mar 2015 08:10 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Mar 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
Team india strom in Final without Semifinal match

ऐसा लगता है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया की किस्मत अपनी बुलंदी पर है। टीम वर्ल्ड कप में लगातार 11 मैच और इस टूर्नामेंट में 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत का अगला मैच सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप में जीत के अजेय रथ पर सवार टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखा जाए तो टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 बार भिड़ंत हुई है जिसमें कंगारुओं ने 7 बार जीत हासिल की है। जबकि टीम इंडिया के पक्ष में सिर्फ 3 मैच ही गए हैं। हालांकि पिछले वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को क्वॉर्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और इस बार फाइनल में पहुंचने के लिए इसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में हराना होगा।
विज्ञापन


इन दोनों के बीच सेमीफाइनल अभी 26 को खेला जाना है लेकिन भारत से हजारों मील दूर इस देश से भारतीय टीम के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आ रही है कि टीम बिना खेले भी फाइनल में पहुंच सकती है। जानना चाहेंगे कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से मैच नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिया हो जाएगा बाहर

Team india strom in Final without Semifinal match

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड का दूसरा सेमीफाइनल मैच सिडनी में खेला जाएगा और वहां पर लगातार दो दिन से बारिश हो रही है और पूर्वानुमान है कि आगे भी बारिश होती रहेगी। पहले सेमीफाइनल में भी बारिश ने खलल डाली थी।

अब सिडनी में भी मौसम खराब है और यह चर्चा भी हर ओर हो रही है कि अगर दूसरा सेमीफाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया तो क्या होगा। हालांकि मौसम के मिजाज को भांपते हुए आईसीसी ने नॉकआउट मुकाबलों के लिए ए‌क रिजर्व डे रखा हुआ है। अगर 26 को बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच नहीं हो सका तो यह मैच रिजर्व डे यानी 27 मार्च को खेला जाएगा। अगर बारिश और खराब मौसम ने इन दिन भी मैच नहीं होने दिया तो फाइनल के लिए किस टीम को टिकट दिया जाएगा।

अगर ऐसी कोई सूरत बनती है तो लीग मैचों में दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखा जाएगा। इस लिहाज से टीम इंडिया को फायदा हो जाएगा क्योंकि लीग मैचों में वह सभी 6 मैच जीतकर अपने पूल (बी) में शीर्ष पर रही थी जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने पूल (ए) में दूसरे स्‍थान पर रहा था। लीग मैचों में उसे न्यूजीलैंड से हार मिली और बांग्लादेश के‌ खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो सका था।

फिलहाल आज मंगलवार को सिडनी में बारिश हो रही है और तूफान आने की चेतावनी जताई गई है। जहां तक बुधवार की बात है तो काले बादल छाए रहने का अनुमान है। लेकिन मैच के दिन यानी 26 को अभी बारिश की कोई संभावना नहीं दिखती है और जो पूर्वानुमान है उसके आधार पर उस दिन मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed