फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India slips from number on position on updated ICC ODI ranking

ICC Rankings: इंग्लैंड ने छीनी टीम इंडिया से वन-डे की बादशाहत, टी-20 में चिर-प्रतिद्वंदी अव्वल

Wed, 02 May 2018 06:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
Team India slips from number on position on updated ICC ODI ranking
टीम इंडिया

ICC की ताजा वनडे रैकिंग में टीम इंडिया को पछाड़ते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम नंबर एक पायदान पर काबिज हो चुकी है। टेस्ट रैंकिग के बाद बुधवार को जारी हुई वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया एक अंक गंवाकर 122 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गया है, जिसके 113 अंक है। न्यूजीलैंड उससे ठीक एक अंक पीछे चौथे स्थान पर है। बाकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 





वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आठ अंक गंवाकर पांचवें स्थान पर है। छठे पायदान वाली पाकिस्तान 6 के मुनाफे के साथ 102 अंक लिए हुए है। सातवीं रैंकिंग बांग्लादेश (93 अंक) के पास है, जबकि श्रीलंका (77) सात अंक गंवाते हुए 8वें नंबर पर है। नौवें पायदान पर मौजूद वेस्टइंडीज (69) ने पांच अंक गंवाए, लेकिन दसवीं रैंकिंग वाली अफगानिस्तान (63) ने पांच अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां जानिए T-20 रैंकिंग

Team India slips from number on position on updated ICC ODI ranking
T-20 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पाकिस्तान 130 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया (126) दूसरे और भारत 123 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इनके बाद न्यूजीलैंड (116) और इंग्लैंड (115) की टीमें हैं। 
 
बता दें कि मंगवार को जारी हुई टेस्ट टीमों की रैंकिंग में इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है, इसमें भारतीय टीम पहले स्थान पर काबिज है। इसके अलावा, टी-20 रैंकिंग में भी इंग्लैंड की टीम पांचवें स्थान पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed