फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यो-यो टेस्ट में फिर लटका यह सितारा खिलाड़ी, पुजारा-अश्विन हुए पास

Thu, 12 Oct 2017 03:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 12 Oct 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
team india sixer king yuvraj singh failed in yo yo test, pujara and ashwin pass
युवराज सिंह

यो-यो टेस्ट में टीम इंडिया का एक सितारा खिलाड़ी फिर फेल हो गया है। जबकि चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन इसमें पास हो गए हैं। टेस्ट में पास नहीं होने की वजह से इस सितारे खिलाड़ी के क्रिकेट करियर पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। 

 

पढ़ेंः- युवराज और हरभजन के इस फैसले पर भड़के टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर

 

युवराज सिंह अभी भी नहीं है फिट

team india sixer king yuvraj singh failed in yo yo test, pujara and ashwin pass
युवराज सिंह - फोटो : E

इंडिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह की वापसी पर खतरा मंडरा रहा है। धीरे-धीरे टीम में उनकी वापसी के सारे रास्ते बंद होते जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकादमी में हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट में युवराज फेल हो गए हैं। जबकि चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन पास हुए हैं।

युवराज पंजाब की ओर 14 अक्टूबर को रणजी खेलेंगे

team india sixer king yuvraj singh failed in yo yo test, pujara and ashwin pass
युवराज सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को हुए फिटनेस टेस्ट में कई खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ था। जिसको पास करने में युवराज असफल रहे। मालूम हो कि इससे पहले भी युवराज और सुरेश रैना इस टेस्ट को पास करने में सफल नहीं हुए थे। इसी कारण उन दोनों का टीम इंडिया में चयन नहीं हो पाया था। बताया जा रहा है कि युवराज सिंह अब पंजाब की ओर से रणजी मैच खेल सकते हैं। ये मैच 14 अक्टूबर से शुरू होगा।

पढ़ेंः- युवराज सिंह बोले, 'आज इस शख्स की वजह से जिंदा हूं मैं'
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने जताई खुशी

team india sixer king yuvraj singh failed in yo yo test, pujara and ashwin pass
अश्विन - फोटो : social media
वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे फिरकी गेंदबाज रविचंद्र अश्विन टेस्ट पास करने की खुशी ट्विटर पर जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि बंगलुरु की ट्रिप काफी अच्छी रही, यो-यो टेस्ट को 'डन एंड डस्टड' कर दिया है।
 
विज्ञापन

क्या है यो यो टेस्ट

team india sixer king yuvraj singh failed in yo yo test, pujara and ashwin pass
यो यो टेस्ट - फोटो : economics times
बता दें कि यो यो टेस्ट में 'कोन' की मदद से 20 मीटर की दूरी पर दो पंक्तियां बनाई जाती हैं। एक खिलाड़ी रेखा के पीछे अपना पांव रखकर शुरुआत करता है और निर्देश मिलते ही दौड़ना शुरू करता है। खिलाड़ी लगातार दो लाइनों के बीच दौड़ता है और जब बीप बजती है तो उसने मुड़ना पड़ता है।

इसी तरह से हर एक मिनट पर तेजी बढ़ती जाती है। यदि समय पर रेखा तक नहीं पहुंचे तो दो और 'बीप' के अंतर्गत तेजी पकड़नी पड़ती है। अगर खिलाड़ी दो छोरों पर तेजी हासिल नहीं कर पाता है तो जांच रोक दी जाती है। हालांकि यह पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर पर आधारित है, जिसमें नतीजे रिकॉर्ड किए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed