फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india selection against australia trolled in twitter

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में आरसीबी के चार खिलाड़ी, ट्विटर पर उड़ा मजाक

Tue, 12 Sep 2017 11:27 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 12 Sep 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
team india selection against australia trolled in twitter
आईपीएल 10 - फोटो : SELF
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। ऐसे में टीम इंडिया में आईपीएल के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आरसीबी  टीम के चार खिलाड़ियों को शामिल किया जाना यूजर्स के बीच मजाक का विषय बन गया है। यहां आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी करते हैं।  
विज्ञापन

आरसीबी कोटा सिस्टम लागू हो गया है।

team india selection against australia trolled in twitter
आईपीएल हैट-ट्रिक - फोटो : IPL
स्पिनर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को रोटेशन पॉलिसी का हवाला देते हुए बाहर रखा गया है। टीम इंडिया के चयन पर ट्विटर पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। यूजर्स ने कहा है कि टीम इंडिया में आरसीबी कोटा सिस्टम लागू हो गया है। लोगों ने कहा कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बनाता था। अब विराट आरसीबी की टीम बनाता है। 

पिछले रविवार को टीम इंडिया की बीसीसीआई ने घोषणा की है

team india selection against australia trolled in twitter
विराट कोहली
पिछले रविवार को टीम इंडिया की बीसीसीआई ने घोषणा की। जिसमें विराट कोहली के अलावा आरसीबी के तीन अन्य खिलाड़ियों केएल राहुल, यजुवेंद्र चहल और केदार जाधव को टीम में स्‍थान दिया गया। विराट कोहली की जगह पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। लेकिन आईपीएल में उनकी टीम आरसीबी के तीन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलने से ट्विटर पर लोगों को कमेंट करने का मौका मिल गया। केएल राहुल और यजुवेंद्र चहल ने पिछले श्रीलंका दौरे पर कोई यादगार प्रदर्शन नहीं किया है। यूजर्स ने इन दोनों के चयन पर ज्यादा मजाक उड़ाया है। लोगों ने कहा कि टीम इ‌ंडिया में पहले सीएसके का कोटा था पर अब आरसीबी कोटा लागू हो गया है। 
विज्ञापन

बीसीसीआई की हुई खिंचाई

team india selection against australia trolled in twitter
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू
आरसीबी के चार खिलाड़ी होने पर यूजर्स ने ट्विटर पर कमेंट ‌किए। यूजर्स ने टीम इंडिया के चयन को आरसीबी कोटा सिस्टम बताया और बीसीसीआई की जमकर खिंचाई की। केदार जाधव और यजुवेंद्र चहल के चयन पर लोगों ने निराशा जताई है। सुरेश रैना और युवराज सिंह को बाहर रखने पर भी यूजर्स ने कमेंट किए हैं।

जडेजा ने चयन नहीं होने पर अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला था

team india selection against australia trolled in twitter
बस में सेल्फी लेते जडेजा और कोहली
उल्लेखनीय है कि रविंद्र जडेजा ने टीम में चयनित नहीं होने पर अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला था। बाद में जडेजा ने अपना ट्विट हटा दिया था। रविचंद्रन अश्विन को 2018 के इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए अभी काउंटी में खेलने का और  समय दिया गया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed