{"_id":"64aea65217c95634170ad04a","slug":"team-india-saved-sydney-test-vs-australia-now-hanuma-vihari-said-don-t-know-why-i-was-removed-from-team-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: शरीर पर चोट खाकर बचाया था सिडनी टेस्ट, अब उसी खिलाड़ी ने कहा- नहीं पता टीम से क्यों निकाला गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: शरीर पर चोट खाकर बचाया था सिडनी टेस्ट, अब उसी खिलाड़ी ने कहा- नहीं पता टीम से क्यों निकाला गया
Wed, 12 Jul 2023 06:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Jul 2023 06:40 PM IST
सार
इसी बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इसकी पुष्टि कर दी है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच में वह नए ओपनिंग पार्टनर के साथ नजर आएंगे। इस टेस्ट मैच के साथ भारत अपनी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकल की भी शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
हनुमा विहारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए हनुमा विहारी को भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद हनुमा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 16 टेस्ट मैच भी खेले हैं। पिछले साल 2022 जुलाई को विहारी ने पिछला टेस्ट मैच खेला था। उसके बाद से ही विहारी को नजरअंदाज कर दिया गया। वेस्टइंडीज टूर में न शामिल किए जाने पर विहारी ने खुलकर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
विहारी ने कहा, "यह बिल्कुल ही दुख की बात है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि किस कारण से मुझे टीम में शामिल नहीं किया गया है। बस यही बात मुझे परेशान कर रही है। किसी ने भी मुझसे बात नहीं की और न ही मुझे टीम से निकाले जाने का कारण बताया। मुझे इसको स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा और मैं अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देख चुका हूं, इसलिए मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। अब मैं ज्यादा दबाव नहीं लेता, चाहे मैं टीम में हूं या नहीं। मेरे सामने और भी मैच जीतने के लिए हैं और अंत में ट्रॉफी ही मायने रखती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इसकी पुष्टि कर दी है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच में वह नए ओपनिंग पार्टनर के साथ नजर आएंगे। इस टेस्ट मैच के साथ भारत अपनी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकल की भी शुरुआत करेगी। रोहित के साथ बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। आईपीएल 2023 में जायसवाल का फॉर्म शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे, वहीं 26 फर्स्ट क्लास पारियों में 80 के ऊपर की औसत है। पिछले साल दलीप ट्रॉफी के फाइनल में यशस्वी ने दूसरी पारी में 265 रन बनाए थे।
वहीं तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा की जगह शुभमन गिल बल्लेबाजी करते दिखेंगे, जो पहले रोहित के साथ पारी की शुरुआत करते थे। पुजारा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खराब प्रदर्शन के चलते टीम से निकाल दिया गया है। रोहित ने बताया है कि गिल तीसरे नंबर पर ही खेलना चाहते हैं क्योंकि उन्हें वहां बल्लेबाजी करना पसंद है। हेड कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत के दौरान शुभमन ने बताया कि उन्होंने उनके क्रिकेट करियर में तीसरे या चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी की है और वह टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
रोहित ने कहा, "मुझे लगता है हम पूरी कोशिश करेंगे कि यह जोड़ी लंबे समय तक चले, क्योंकि हम काफी समय से एक बाएं हाथ का बल्लेबाज ढूंढ रहे थे। अब जब हमारे पास एक बाएं हाथ का बल्लेबाज है तो हम आशा करते हैं कि वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा और टीम में अपनी जगह पक्की करेगा।"