फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India’s Sidearm Thrower Raghu Cleans Shoes of Players to Prevent Them From Slipping

IND vs BAN: भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ रघु ने जीता दिल, मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों के जूते साफ करते रहे

Wed, 02 Nov 2022 10:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 10:56 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बारिश की वजह से भारतीय खिलाड़ियों के फिसलने का डर था। ऐसे में रघु हाथ में ब्रश लेकर सभी खिलाड़ियों के जूते साफ कर रहे थे। अब उनकी जमकर सराहना हो रही है। 
 

विज्ञापन
Team India’s Sidearm Thrower Raghu Cleans Shoes of Players to Prevent Them From Slipping
रघु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने अपना चौथा मैच जीत लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 184 रन बनाए। इसके बाद बारिश की वजह से बांग्लादेश के सामने 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य रखा गया। इसके जबाव में बांग्लादेश की टीम 145 रन ही बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से यह मैच हार गई। 
विज्ञापन


इस मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने बल्ले से कमाल किया। उन्होंने 64 रन बनाए। उनके अलावा लोकेश राहुल ने 50 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 30 रन बनाए। वहीं गेंद के साथ अर्शदीप और हार्दिक ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद टीम के सपोर्ट स्टाफ रघु सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और फैंस ने उन्हें जीत का असली हीरो बताया। 
विज्ञापन


कैसे हीरो बन गए रघु?
रघु भारतीय टीम के थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट हैं। उनका काम उस समय ज्यादा होता है, जब खिलाड़ी अभ्यास कर रहे होते हैं। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान रघु ने जमकर मेहनत की और अब पूरा देश उनकी सराहना कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच की दूसरी पारी के सात ओवर होने के बाद बारिश होने लगी और मैच काफी देर तक रुका रहा। जब मैच दूसरी बार शुरू हुआ तो बांग्लादेश की पारी से चार ओवर कम कर दिए गए थे। बारिश की वजह से मैदान गीला था। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पैर फिसलने और उनके चोटिल होने का भी खतरा था। क्योंकि गीले मैदान से मिट्टी खिलाड़ियों के जूतों पर चिपकती है। इससे पैर फिसलता है और चोटिल होने का भी खतरा रहता है। 


भारतीय खिलाड़ियों को इससे बचाने के लिए रघु ब्रश लेकर मैदान के चारों तरफ घूम रहे थे और सभी खिलाड़ियों के जूते साफ कर रहे थे। इसी घटना को कुछ लोगों ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। अब रघु को भारत की जीत का असली हीरो बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed