फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: Rishabh Pant shared Photo on instagram, Shardul Thakur, Yuzvendra Chahal, Mohammad Siraj, KL Rahul

Team India: शार्दुल ने चहल का गला दबाया, हंस पड़े सिराज, रिकवरी की राह पर राहुल; ऋषभ पंत ने शेयर की तस्वीर

Mon, 26 Jun 2023 08:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Jun 2023 08:05 PM IST
सार

राहुल का लंदन में हाल ही में दाईं जांघ का ऑपरेशन हुआ था, जबकि पंत पिछले साल दिसंबर में हुए कार एक्सीडेंट के बाद से रिहैब में हैं।

विज्ञापन
Team India: Rishabh Pant shared Photo on instagram, Shardul Thakur, Yuzvendra Chahal, Mohammad Siraj, KL Rahul
पांचों खिलाड़ी बेंगलुरु में ट्रेन कर रहे हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इस दौरान टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा हो गई है, जबकि टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान होना बाकी है। केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम एक बार फिर सीरीज से नदारद है। ऐसे में फैंस कयास लगाए बैठे हैं कि कब ये खिलाड़ी वापसी करेंगे।
विज्ञापन

राहुल का लंदन में हाल ही में दाईं जांघ का ऑपरेशन हुआ था, जबकि पंत पिछले साल दिसंबर में हुए कार एक्सीडेंट के बाद से रिहैब में हैं। हालांकि, खुशखबरी यह है कि दोनों धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। पंत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ राहुल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Team India: Rishabh Pant shared Photo on instagram, Shardul Thakur, Yuzvendra Chahal, Mohammad Siraj, KL Rahul
शार्दुल ने चहल का गला दबाया - फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने तस्वीर शेयर कर लिखा- अपनी गैंग से फिर से मिलना हमेशा मजेदार होता है। इस पर राहुल ने कमेंट में दिल का इमोजी बनाया है। पंत ने यह तस्वीर चिन्नास्वामी स्टेडियम से शेयर की है। यह सभी खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु के एनसीए में ट्रेन कर रहे हैं। सिराज, शार्दुल और चहल जहां वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पंत और राहुल चोट से उबरने की कोशिश में जुटे हुए हैं। राहुल को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

विज्ञापन

तस्वीरों में शार्दुल मस्ती में चहल का गला दबाते भी नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बगल में मौजूद सिराज और पंत यह देखकर हंसते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद पंत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में 'सॉरी युजी भाई' भी लिखा। तस्वीर देखकर लग रहा कि यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर में मौजूद जिम की है। पंत के दाएं पैर में नीले रंग की पट्टी लगी हुई है। पंत के इस पैर में काफी गंभीर चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी भी हुई। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पूरी तरह से रिकवर होने में अब भी चार-पांच महीने का वक्त लग सकता है। आईपीएल से दूर रहने के बाद अब पंत एशिया कप और वर्ल्ड कप से भी दूर रह सकते हैं।

वहीं, राहुल की फिटनेस पर भी संशय जारी है। वह भी एशिया कप से दूर रह सकते हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले तक राहुल फिट हो सकते हैं। वहीं, अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो सिराज और शार्दुल को टेस्ट और वनडे दोनों स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं, चहल वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उनके अलावा रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, और कुलदीप यादव स्पिन डिपार्टमेंट संभालेंगे। भारत के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से होने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed