{"_id":"5cfde86e-7838-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-retain-top-position-in-icc-odi-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनडे में नंबर वन है टीम इंडिया, कोहली फिसले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वनडे में नंबर वन है टीम इंडिया, कोहली फिसले
दुबई/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ताजा आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम है जबकि विराट कोहली और सुरेश रैना टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं। कोहली दो पायदान खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गए जबकि रैना नौवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
युवराज सिंह एक पायदान नीचे 14वें स्थान पर हैं जबकि गौतम गंभीर 17वें स्थान पर हैं। टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में आर अश्विन एकमात्र भारतीय हैं, जो दो पायदान फिसलकर 18वें स्थान पर पहुंच गए। आलराउंडरों में युवराज सिंह 337 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वन-डे टीम रैंकिंग में भारत के 119 अंक है जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया उसके पीछे हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के पास फिर से नंबर वन बनने का मौका है जब वह रविवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज खेलेगा। इंग्लैंड के भारत के समान 119 अंक हैं लेकिन दशमलव अंक से वह भारत से पीछे है। इंग्लैंड तीनों मैच जीत लेता है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और स्टीवन फिन के अलावा वेस्ट इंडीज के सुनील नारायन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। हेल्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौ पायदान की छलांग से पांचवें स्थान पर है जबकि नारायन छह पायदान चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फिन 20 फायदान चढ़कर छठवें स्थान पर आ गए हैं।