फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team India record is not good in napier against new zealand, see stats

नेपियर में टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क, कीवियों से मिलेगी कठिन चुनौती, गवाह है ये रिकॉर्ड

Tue, 22 Jan 2019 08:41 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 22 Jan 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
team India record is not good in napier against new zealand, see stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेले जाने वाले पहले वन-डे में टीम इंडिया को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि नेपियर के मैदान भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कीवियों के खिलाफ टीम इंडिया ने नेपियर के मैदान पर भारत ने छह मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन


हाल ही में कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट व वन-डे सीरीज पर कब्जा जामने वाली भारतीय टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन-डे में टीम इंडिया को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में टीम इंडिया को कब-कब मिली है जीत और हार?

विज्ञापन

25 मार्च, 1994
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को साल 1994 में हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने टीम इंडिया को 28 रन से मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 212 रन पर ही सिमट गई।
 

16, फरवरी, 1995
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 160 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

12 जनवरी 1999
इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 1 गेंद शेष रहते ही यह मैच अपने कब्जे में कर लिया।

29 दिसंबर 2002
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 35 रन से मात दी थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 219 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच वीरेंद्र सहवाग ने 108 रन की शतकीय पारी खेली थी।

03 मार्च 2009
इस मुकाबले में भारत ने डकबर्थ एंड लुईस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान एमएस धोनी ने 84 रन की नाबाद पारी खेली थी।
 

19 जनवरी 2014
इस मुकाबले में कीबी टीम ने टीम इंडिया को 24 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 48.4 ओवर में 268 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed