{"_id":"5d650aaa8ebc3e93a04e6abf","slug":"team-india-player-hanuma-vihari-keen-to-improve-off-spin-skills","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजी में सुधार कर ऑलराउंडर की कमी को पूरा करना चाहते हैं हनुमा विहारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजी में सुधार कर ऑलराउंडर की कमी को पूरा करना चाहते हैं हनुमा विहारी
Tue, 27 Aug 2019 04:19 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 27 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
हनुमा विहारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमा विहारी भारतीय टीम में बल्लेबाज के तौर पर शामिल हुए हैं, लेकिन आंध्र का यह खिलाड़ी अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी को धारदार बनाने में लगा है जिससे वह ‘पांचवें’ गेंदबाज की भरपाई कर सकें।
विज्ञापन
टीम में छठे क्रम के बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा की जगह तरजीह पाने वाले विहारी अगर अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी में सुधार करते हैं, तो निकट भविष्य में रविचंद्रन अश्विन को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विहारी ने कहा कि सिर्फ मेरे लिए नहीं, टीम के लिए भी यह जरूरी है कि मैं अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी में सुधार करना जारी रखूं। मैं टीम संयोजन में इसलिए फिट बैठा क्योंकि मैं पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभा सकता था। मैं इसमें सुधार करना जारी रखना चाहता हूं। उम्मीद हैं मुझे ज्यादा गेंदबाजी का मौका मिलेगा और इससे टीम को फायदा होगा।’
विज्ञापन