{"_id":"616022448ebc3e25e07bceee","slug":"team-india-new-jersey-will-be-released-on-13-octuber-in-a-mega-event-on-mpl-page","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्डकप: बीसीसीआई 13 अक्तूबर को जारी करेगी टीम इंडिया की नई जर्सी, एमपीएल के पेज पर देख पाएंगे पूरा इवेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 वर्ल्डकप: बीसीसीआई 13 अक्तूबर को जारी करेगी टीम इंडिया की नई जर्सी, एमपीएल के पेज पर देख पाएंगे पूरा इवेंट
Fri, 08 Oct 2021 04:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:23 PM IST
सार
बीसीसीआई ने बताया है कि फैंस नई जर्सी के लॉन्च का लाइव इवेंट एमपीएल के पेज पर देख सकते हैं। यह इवेंट 13 अक्तूबर को दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम की नई जर्सी 13 अक्तूबर को लॉन्च हो रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बताया है कि 13 अक्तूबर के दिन भारतीय टीम की नई जर्सी का ऐलान किया जाएगा। टीम इंडिया वर्ल्डकप में इसी जर्सी में नजर आएगी। जर्सी के लॉन्च का इवेंट एमपीलएके पेज पर लाइव देखा जा सकेगा। एमपीएल भारतीय टीम का आधिकारिक किट पार्टनर है। बीसीसीआई ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। वर्ल्डकप में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है, जो कि 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑस्ट्रेलिया दौरे से रेट्रो जर्सी पहन रही है भारतीय टीम
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए नई जर्सी का ऐलान किया गया था। यह जर्सी भारत की पुरानी जर्सी की तरह बनाई गई थी। इसके बाद से भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका के दौरे में भी यही जर्सी पहनी थी। अब वर्ल्डकप से पहले बीसीसीआई भारतीय टीम की जर्सी बदल रही है। भारत की मौजूदा जर्सी गाढ़े नीले रंग की है, जबकि फैंस को हल्के नीले की जर्सी ज्यादा पसंद है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि नई जर्सी में क्या बदलाव किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीएल स्पोर्ट्स के पेज पर लाइव होगा इवेंट
बीसीसीआई का ट्वीट।
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा "वह पल आ चुका है, जिसका सभी को इंतजार था। 13 अक्तूबर को एमपीएल स्पोर्ट्स पर हमारे साथ जुड़ें। क्या आप उत्साहित हैं ?" इसके अलावा एमपीएल स्पोर्ट्स ने भी बताया है कि फैंस 13 अक्तूबर के दिन उनके सोशल मीडिया पेज से जुड़कर जर्सी का लॉन्च इवेंट देख सकते हैं। यह इवेंट दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।