फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india needs victory with bonus for final

फाइनल से पहले टीम इंडिया आज देगी 'अग्निपरीक्षा'

Tue, 09 Jul 2013 04:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Jul 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
team india needs victory with bonus for final

टीम इंडिया का त्रिकोणीय सीरीज के पहले दो मैचों में हारना अब महंगा साबित हो रहा है। सीरीज के फाइनल में पहुंचने के लिए उसे न सिर्फ आज श्रीलंका को हराना होगा बल्कि बोनस अंक भी हासिल करना होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को सीरीज का अंतिम मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। अभी एक भी टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। हालांकि नौ अंक लेकर श्रीलंका फाइनल के बेहद करीब है।
विज्ञापन

 
भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी होगी। हालांकि, आज भी बारिश का साया है।

भारत अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाता है, तो विपक्षी टीम को 40 ओवर से पहले आउट करना होगा। अगर श्रीलंकाई टीम, भारत को 275 रनों का लक्ष्य देती है तो टीम इंडिया को 40 ओवर के अंदर 6.87 की औसत से लक्ष्य हासिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आज के मैच में भारत, श्रीलंका को करारी शिकस्त देता है तो फाइनल में भारत और वेस्ट इंडीज का मुकाबला होगा। फिलहाल तालिका में श्रीलंका के +1.019 अंक हैं। जबकि वेस्ट इंडीज के -.383 और भारत के -.524 अंक हैं।

तीन मैचों में दो जीत और एक बोनस अंक के साथ श्रीलंका अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि मेजबान विंडीज ने अपने सभी चारों मैच खेल लिए हैं और वह भी दो जीत व एक बोनस अंक के साथ दूसरे पायदान पर है।


जहां तक टीम इंडिया की बात है उसे तीन में से एक में जीत और दो में हार मिली है। एक बोनस अंक के साथ भारत के पांच अंक हैं और वह सबसे नीचे तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed