Team India Memes: 'हमारा टारगेट है, हम नहीं जीतेगा'; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बाद बने ये मजेदार मीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम बन रहे हैं। कई फैंस ने हार्दिक का मजाक बनाते हुए कहा कि वह जीतना नहीं चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद टीम इंडिया बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर 20 ओवरों में केवल 165/9 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार यादव (61) ने बल्ले के साथ शानदार पारी खेली, जबकि बाकी बल्लेबाज सीरीज के निर्णायक मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। जवाब में ब्रेंडन किंग (85*) और निकोलस पूरन (47) ने आक्रामक पारियां खेलकर वेस्टइंडीज को आसानी से जीत दिला दी। भारतीय गेंदबाजों का इस मैच में कोई प्लान नहीं था। कुलदीप को छोड़कर अधिकतर भारतीय गेंदबाज महंगे साबित हुए। कुलदीप यादव ने अपने चार ओवर में सिर्फ 18 रन खर्चे।
वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 171/2 का स्कोर बनाया और आठ विकेट से मैच जीत लिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पेल रहे। फैंस ने रविवार को सीरीज के अंतिम टी20 मैच का लुत्फ उठाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर कई मीम शेयर किए हैं और हार्दिक पांड्या का जमकर मजाक बनाया है।
यहां कुछ बेहतरीन दिखाए जा रहे हैं
A post shared by CRICKET | TROLL | HUMOUR (@worldofcricketmemes_)
A post shared by CRICKET | TROLL | HUMOUR (@worldofcricketmemes_)