फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india look to seal series against sri lanka

INDvSL तीसरा वन-डे: धोनी और विराट के नंबर-1 बनने के साथ टीम इंडिया जीतना चाहेगी सीरीज

Sat, 26 Aug 2017 04:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 26 Aug 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
team india look to seal series against sri lanka
भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को पल्लेकली स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वन-डे खेला जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बनाने का होगा। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। मेहमान टीम ने पहला वन-डे 9 विकेट से जबकि दूसरा वन-डे 3 विकेट से जीता था।

विज्ञापन


भारतीय टीम में तीसरे वन-डे में भी बदलाव देखने की उम्मीद कम है क्योंकि दूसरे वन-डे में उसके बल्लेबाज श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अकिला धनंजय के सामने घुटने टेक बैठे थे। बता दें कि धनंजय ने उस मुकाबले में 6 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। टीम इंडिया के बल्लेबाजों के प्रदर्शन का पता नहीं चल सका और यही वजह हो सकती है कि कप्तान कोहली एक बार फिर अपने उन्हीं 11 खिलाड़ियों पर भरोसा करके मैदान संभाले। ऐसे में कुलदीप यादव और मनीष पांडे का इंतजार आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : धोनी और भुवनेश्वर कुमार की पारी से नहीं बल्कि इस वजह से जीती टीम इंडिया 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय उसका मध्यक्रम है, जो दूसरे वन-डे में साफ दिखा। मेजबान टीम के रहस्यमयी स्पिनर धनंजय की गेंद को भारतीय बल्लेबाज समझ ही नहीं पाए और एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटता गया। टीम इंडिया के ओपनर्स अच्छे फॉर्म में है और कप्तान कोहली को एक बार उनसे दमदार शुरुआत की उम्मीद होगी। मध्यक्रम के बल्लेबाज भी तीसरे वन-डे में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाते नजर आएंगे। टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि धोनी अपनी लय में नजर आए और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के साथ टीम इंडिया को दूसरे वन-डे में हारी हुई बाजी जिताई।



धोनी को वर्ल्ड रिकॉर्ड और कोहली को नंबर-1 बनने का इंतजार

team india look to seal series against sri lanka
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ICC
भारतीय टीम का गेंदबाजी विभाग अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कप्तान कोहली व टीम प्रबंधन को एक बार फिर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। बहरहाल, धोनी और कोहली के पास नंबर-1 बनने का शानदार मौका है। धोनी ने अब तक वन-डे में 99 स्टंपिंग की है और उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ एक स्टंपिंग की जरुरत है। उम्मीद की जा रही है कि तीसरे वन-डे में धोनी इस विशेष उपलब्धि को अपने नाम कर लेंगे। वहीं विराट के पास साल 2017 में वन-डे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-1 बनने का शानदार मौका है। कोहली 42 रन बनाने के साथ ही इस उपलब्धि को अपने नाम कर लेंगे।

ये भी पढ़ें : विराट नहीं धोनी करते हैं सबसे बेहतर ढंग से लक्ष्य का पीछा, जानिए कैसे

श्रीलंका की टीम के लिए ये मैच 'करो या मरो' की स्थिति का है। मेजबान टीम इस समय मुसीबतों से घिरी हुई है। उसके 2019 वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लंका को सीधे क्वालीफाई करने के लिए भारत के खिलाफ दो मैच जीतना जरुरी है। इसके अलावा उसके कप्तान उपुल थरंगा पर दो वन-डे का बैन लगा है, जिसके बाद से श्रीलंका टीम कप्तान की तलाश में है। उम्मीद की जा रही है की दिनेश चंडीमल तीसरे वन-डे में टीम की अगुवाई करते दिखेंगे। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा तीसरे मैच में अपने वन-डे करियर के 300 विकेट पूरे करने की कोशिश करेंगे।

श्रीलंका को मिलिंडा सिरिवर्दना और अकिला धनंजय के रूप में दो बेहतर युवा खिलाड़ी मिले हैं और उसे उम्मीद होगी कि तीसरे वन-डे में टीम जीत की पटरी पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed