{"_id":"6130a51488863962f500a48f","slug":"team-india-is-sporting-black-armbands-today-to-honour-the-demise-of-shri-vasudev-paranjape","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: चौथे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, दिग्गज कोच वासु को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: चौथे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, दिग्गज कोच वासु को दी श्रद्धांजलि
Thu, 02 Sep 2021 03:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:49 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी है। टीम इंडिया यह काली पट्टी भारतीय क्रिकेट के मशहूर कोच वासुदेव परांजपे के सम्मान में पहनी है। 30 अगस्त को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
चौथे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया
- फोटो : bcci
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला द ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय टीम इस मैच में काली पट्टी बांधकर खेल रही है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने यह काली पट्टी भारतीय क्रिकेट के मशहूर कोच वासुदेव परांजपे के सम्मान में पहनी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने एक फोटो के साथ ट्वीट किया, 'भारतीय क्रिकेट टीम वासुदेव परांजपे के सम्मान में आज काली पट्टी बांधकर खेल रही है।' बीते सोमवार (30 अगस्त) को वासु परांजपे का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर आते ही खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को निखारने वाले वासु ने 82 साल की उम्र में मुंबई के माटुंगा में अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी।
विज्ञापन
वासु ने कोचिंग से पहले खुद भी क्रिकेट के मैदान में हाथ आजमाया था। उन्होंने मुंबई के लिए 28 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक और इतने ही अर्धशतकों की मदद से 785 रन बनाए थे। वासु हालांकि अपनी कोचिंग के लिए ज्यादा प्रसिद्ध हुए। उन्होंने सचिन, गावस्कर और वेंगसरकर जैसे दिग्गजों को शुरुआती दिनों में क्रिकेट का पाठ पढ़ाया और आगे बढ़ने में मदद की। वासु 80 के दशक में बीसीसीआई के डायरेक्टर ऑफ कोचिंग भी रहे।
विज्ञापन
The Indian Cricket Team is sporting black armbands today to honour the demise of Shri Vasudev Paranjape.#TeamIndia pic.twitter.com/9pEd2ZB8ol
— BCCI (@BCCI) September 2, 2021