फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india is ready for fire against south africa

SA के खिलाफ टीम इंडिया घोषित, धोनी पर भरोसा कायम

Wed, 23 Sep 2015 06:32 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
team india is ready for fire against south africa

अक्टूबर माह में शुरू होने वाली महात्मा गांधी- नेल्सन मंडेला सीरीज के लिए रविवार को टीम इंडिया की वनडे और टी-20 टीम का ऐलान हो गया। बीसीसीआई ने प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर टीम का ऐलान कर लिया।

विज्ञापन

बीसीसीआई के ऐलान से पहले जहां टीम के नेतृत्व के लिए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों के नाम सामने आ रहे थे लेकिन बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने धोनी को सीमित ओवरों के फॉर्मेट के लिए कप्तानी के लिए धोनी का ऐलान कर उन अटकलों को विराम दे दिया।

विज्ञापन

टीम इंडिया की वनडे और टी-20 की बागडोर महेंद्र सिंह धोनी के हाथो दी गई है। उपकप्तान विराट कोहली ही है। कोहली टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 अक्टूबर से धर्मशाल में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। 72 दिनों की यह मैराथन सीरीज दिसम्बर तक चलेगी। इसमें 5 वनडे, 3 टी-20 और 4 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

यहां जानें, कौन हुआ अंदर और कौन बाहर

team india is ready for fire against south africa

बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी पर भरोसा कायम रखा है। धोनी को वनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट का कप्तान बरकरार रखा है। इससे इस बात के संकेत भी मिले हैं कि बीसीसीआई कम से कम धोनी को वर्ष 2016 में भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक कप्तान पर बनाए रखना चाहेगी।


टीम इंडिया की वनडे टीम:::

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली (उपकप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी, आर अश्विन, अक्षर पटेल, गुरकीरत मान, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, उमेश यादव।


टी-20 टीम:::

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, आर अश्विन, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, अमित मिश्रा, एस अर‌विंद।

दो नए चेहरों पर यह बोले पूर्व कप्तान गांगुली

team india is ready for fire against south africa

बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया में वनडे और टी-20 में एक-एक नया चेहरा दिया। इसमें वनडे में गुरकीरत सिंह मान जबकि टी-20 में एस अरविंद हैं।


इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि टीम में कोई कमी नहीं है। दो नए चेहरों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि युवाओं को मौका मिला है। जो अच्छी बात है। हालांकि रविंद्र जडेजा को न ही वनडे और टी-20 दोनों में जगह नहीं मिल पाई है।


दक्षिण अफ्रीका के ‌खिलाफ टीम इंडिया के चयन में स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों में बराबर तालमेल बिठाया गया है। दोनों देशों के बीच मैच अक्टूबर माह से दिसम्बर माह तक खेले जाएंगे। पहला मैच 2 अक्टूबर को धर्मशाला में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed