{"_id":"27351f5d660eceb0acc77654353f4669","slug":"team-india-is-in-second-position-in-icc-oneday-ranking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को न 'फायदा' हुआ न 'नुकसान'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया को न 'फायदा' हुआ न 'नुकसान'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Apr 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को जारी हुई वनडे रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन
टीम इंडिया (116 अंक) शीर्ष स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया (122 अंक) से महज 6 अंक पीछे है। द. अफ्रीका (112 अंक) तीसरे, श्रीलंका (108 अंक) चौथे, न्यूजीलैंड (107 अंक) पांचवें, इंग्लैंड (101 अंक) छठे और पाकिस्तान (95 अंक) सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
अगर पाक टीम को आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश के हाथों 0-3 की हार मिलती है तो उसका सातवां स्थान खतरे में पड़ सकता है।
वहीं, अगर पाक टीम इस सीरीज को 3-0 से जीतती है तो फिर उसके और इंग्लैंड के बीच अंकों का फासला महज एक अंक का रह जाएगा।
इसके अलावा जहां तक बात बल्लेबाजी की है तो शीर्ष दस में तीन भारतीय बल्लेबाज जगह बनाने में सफल रहे हैं। विराट कोहली चौथे, शिखर धवन छठे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स अब भी शीर्ष पर कायम हैं। मगर दुर्भाग्य से कोई भी भारतीय गेंदबाज शीर्ष दस में जगह नहीं बना सका। इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले पायदान पर हैं।