{"_id":"5af19d684f1c1b87098b89bf","slug":"team-india-include-ambati-rayudu-and-siddharth-kaul-for-odi-series-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रायुडू और कौल को मिला ईनाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रायुडू और कौल को मिला ईनाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
अंबाती रायडू
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाली वन-डे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया ने अंबाती रायुडू और सिद्धार्थ कौल को आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन का ईनाम देते हुए वन-डे टीम में शामिल किया है जबकि मनीष पांडे को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। चोटिल केदार जाधव भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन
आईसीसी वन-डे टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज टीम इंडिया को नंबर-1 इंग्लैंड के खिलाफ 13 जुलाई (ट्रेंटब्रिज), 14 जुलाई (लॉर्ड्स) और 17 जुलाई (हेडिंग्ले) को मैच खेलना है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव।
विज्ञापन