फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india in cuttack ODI.

वनडे में टीम इंडिया ने बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

Mon, 03 Nov 2014 11:16 AM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
team india in cuttack ODI.
कटक में खेले गए वनडे मुकाबले में भारत की ओर से दोनों ओपनरों ने शतक ठोक दिया जिसकी बदौलत टीम इंडिया साढ़े तीन सौ से ज्यादा का स्कोर करने में सफल रही।
विज्ञापन


यूं तो वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा 300 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज है। लेकिन आज भारतीय टीम ने एक और अनोखा इतिहास अपने नाम कर लिया। यह ऐसा रिकॉर्ड है जिसे अन्य टीम अभी इससे काफी दूर है।

अजिंक्य रहाणे (111) और शिखर धवन (113) के शतकों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 363 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत ने 50-50 ओवर के फॉरमेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड 20वीं बार 350 से ज्यादा का स्कोर किया है और साढ़े तीन सौ के पार जाने के बाद एक बार भी मैच नहीं हारा है।
विज्ञापन

5 साल बाद चली भारत की ओपनिंग जोड़ी

team india in cuttack ODI.
अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 231 रनों की साझेदारी कर जहां वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की शानदार ओपनिंग जोड़ी ढूंढने की समस्या का लगभग अंत कर दिया है। वहीं दोनों ने 5 साल बाद भारत के लिए वनडे में ओपनिंग जोड़ी ने 200 से ज्यादा की साझेदारी की है।

इससे पहले 2009 में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरी शतकीय साझेदारी की थी।

भारत की सलामी जोड़ी ने 28वीं बार 150 या उससे ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी की है, जो अन्य किसी टीम की तुलना में काफी ज्यादा है।

साथ ही ऐसा सिर्फ छठी बार हुआ है जब भारत के दोनों ओपनरों ने एक ही मैच में शतक लगाए हों। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्‍लेबाजों ने दूसरी बार ऐसा कमाल किया है।

वनडे करियर में दिलचस्प रहा रैना का यह सफर

team india in cuttack ODI.
कटक में अपने वनडे करियर में अपना 200वां मैच खेलने वाले सुरेश रैना ने आलराउंड प्रदर्शन कर इसे अपने लिए खासा यादगार बना दिया। उन्होंने इस मैच में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

उनके ‌करियर की दिलचस्प बात यह रही कि अपने पहले 100 वनडे मैचों में उन्होंने 18 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। जबकि अगले 100 वनडे में भी उन्होंने इतनी ही बार यही कमाल किया। कुल मिलाकर रैना ने 200 मैचों की 171 पारियों में 4 शतक के अलावा 32 अर्धशतक लगाए हैं।

बल्‍लेबाजी में कमाल करने के बाद रैना ने विपक्षी टीम के कप्‍तान एंजेलो मैथ्यूज (23) का विकेट भी झटका। यह उनके करियर का 31वां वनडे शिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed