फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India head coach should be below 60 and have minimum two-year international experience

टीम इंडिया का कोच बनने के लिए पूरी करनी होंगी ये पांच शर्तें, BCCI ने मंगाए आवेदन

Tue, 16 Jul 2019 04:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 16 Jul 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Team India head coach should be below 60 and have minimum two-year international experience
भारत अरुण और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पुरुष टीम के मुख्य कोच सहित सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए। योग्यता मापदंडों के अनुसार मुख्य कोच की आयु 60 बरस से कम होनी चाहिए जबकि उसे कम से कम दो साल का अंतरराष्ट्रीय अनुभव होना चाहिए। 

विज्ञापन


पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को 2017 में अनिल कुंबले का कार्यकाल विवादास्पद परिस्थितियों में बीच में समाप्त हो जाने के बाद मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। 57 वर्षीय शास्त्री अगस्त 2014 से जून 2016 तक भारतीय टीम के निदेशक भी रहे थे। भारत ने हालांकि उनके कोच रहते हुए कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता हालांकि टीम ने इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया की। बोर्ड मुख्य कोच के अलावा बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, क्षेत्ररक्षण कोच, फिजियोथेरेपिस्ट, स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच और प्रशासनिक मैनेजर की नियुक्ति करेगा। इन सभी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई को शाम पांच बजे तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2017 में रवि शास्त्री को मुख्य कोच नियुक्त किए जाने से पहले बीसीसीआई ने नौ बिंदुओं वाले पात्रता दिशानिर्देश दिए थे जिसमें पूरी तरह से स्पष्टता नहीं थी। इस बार मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच और क्षेत्ररक्षण कोच के लिए तीन बिंदुओं के पात्रता दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘टीम इंडिया के मौजूदा कोचिंग स्टाफ को नियुक्ति की प्रक्रिया में स्वत: प्रवेश मिलेगा।’

आवेदक को होना चाहिए दो साल का अनुभव  
-मुख्य कोच को टेस्ट खेलने वाले देश को न्यूनतम दो साल कोचिंग देने का अनुभव होना चाहिए या एसोसिएट सदस्य/ए टीम/आईपीएल टीम को तीन साल कोचिंग देने का अनुभव होना चाहिए। 
-इसके साथ ही आवेदक ने 30 टेस्ट या 50 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हों।
- बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के लिए पात्रता नियम समान है और सिर्फ आवेदक द्वारा खेले गए मैचों की संख्या में अंतर है। इन तीन पद के आवेदक ने कम से कम 10 टेस्ट या 25 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले होने चाहिए।

शास्त्री-बांगड़ का अनुबंध 45 दिन बढ़ा 
भारत के तीन अगस्त से तीन सितंबर तक होने वाले वेस्टइंडीज दौरे को देखते हुए शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर के अनुबंध को विश्व कप के बाद 45 दिन के लिए बढ़ाया गया है।

ये सभी पुन : आवेदन कर सकते हैं लेकिन टीम को नया ट्रेनर और फिजियो मिलना तय है क्योंकि विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद शंकर बसु और पैट्रिक फरहार्ट टीम से अलग हो गए हैं। वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारत के घरेलू सत्र की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से होगी।

60 : बरस से कम होनी चाहिए टीम इंडिया के कोच के  लिए आवेदन करने वाले की उम्र 
30 : जुलाई शाम पांच बजे तक होगी आवेदन के लिए समय सीमा  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed